October 18, 2024 09:48:33

Bjp ने युवाओं की डिग्रियां फूंक Aap सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, बोले पंजाब के युवा हो रहे माइग्रेंट

Jul13,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में शनिवार को बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आप सरकार खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने आरोप लगाया कि युवा सरकार की रीड की हड्डी होते हैं। लेकिन शर्म की बात है कि आज पंजाब का युवा सड़कों पर रोल रहा है। शनिवार को बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जगराओं पुल पर जाम लगाया और सरकार खिलाफ रोष जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नौकरी की तलाश में घर बैठे युवाओं की डिग्रियां भी फूंकी और कहा कि आज का युवा डिग्रियां लेकर घर बैठने को मजबूर है और युवा नौकरी की तलाश में पंजाब छोड़ बाहर जा रहे हैं। इस मौके बोलते युवा मोर्चा के प्रवक्ता अमन सैनी ने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। आज पंजाब में केवल नशे का ही बोलबाला है। युवा घर बैठा है और नशे का शिकार हो रहा है। लेकिन सरकार युवाओं को रोजगार देने की बजाय उन्हें सड़कों पर रोल रही है। आप सरकार को घेरते मीठू चड्ढा ने कहा कि पंजाब में अमन कानून की स्थिति बिलकुल खराब हो चुकी है। इस समय पंजाब में नशाफिरौतीबेअदबीगुंडागर्दी का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब पुलिस भी सरकार के दबाव नीचे काम कर रही है अगर सरकार पुलिस को फुल पावर दे तो एक मंदिर के बाहर चप्पल भी चोरी नहीं हो सकती। लेकिन आज पंजाब में जो माहौल बनता जा रहा हैउसे लेकर हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है।

Bjp-Protested-Against-Aap-Government-By-Burning-The-Degrees-Of-Youth-Said-Youth-Of-Punjab-Are-Becoming-Migrants




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023