October 18, 2024 09:33:48

हरियाणा-पंजाब, चंडीगढ़ में हीटवेव का अलर्ट:बारिश से टेंपरेचर गिरने के बाद हल्की राहत; बठिंडा में भाखड़ा में दरार से 100 एकड़ फसल डूबी

Jun25,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। हरियाणा और पंजाब में सोमवार को हुई प्री मानसून की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। आज मंगलवार को हरियाणा के 8 और पंजाब के 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, हिमाचल में बारिश और तूफान आने की संभावना है। हरियाणा के अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक और चरखी दादरी में हीटवेव को लेकर अलर्ट है। बीती शाम गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत और पंचकूला में तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, लुधियाना और संगरूर में हीटवेव का अलर्ट है। ये अलर्ट सिर्फ आज के लिए है। सोमवार देर रात बठिंडा के तलवंडी साबो के नथेहा गांव में भाखड़ा में दरार आ गई। इसकी वजह से किसानों की करीब 100 एकड़ फसल डूब गई। किसानों का आरोप है कि लीकेज के कारण दरार आई है।

इसके अलावा, जालंधर में सोमवार को 2 लोगों के शव बरामद हुए। एक शव ट्रांसपोर्ट नगर और दूसरा इंडस्ट्रियल एरिया में पड़ा हुआ था। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई गई है कि दोनों की मौत गर्मी से हुई है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा। उधर, चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। कुछ दिनों से शहर का तापमान 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। 28 जून को बारिश होने की संभावना है। इससे पहले गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में मानसून 30 जून तक एक्टिव होगा। हरियाणा में मानसून राजस्थान और उत्तर प्रदेश के रास्ते दाखिल होता है। मौसम विभाग का मानना है कि हरियाणा के बाद मानसून चंडीगढ़ और पंजाब में दाखिल होगा। अन्यथा हिमाचल में पहले मानसून आ जाता था। फिलहाल उस तरफ रफ्तार धीमी बताई गई है। मानसून पश्चिम बंगाल से आगे बढ़ नहीं रहा है।

Heatwave-Alert-In-Haryana-Punjab-Chandigarh-Slight-Relief-After-Temperature-Drops-Due-To-Rain-100-Acres-Of-Crop-Submerged-Due-To-Crack-In-Bhakra-In-Bathinda




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023