October 18, 2024 09:35:01

लुधियाना में धूमधाम से मनाया जा रहा महाशिवरात्रि पर्व, मंदिरों में भोले शंकर का जलाभिषेक, गूंज रहे हर-हर महादवे के जयकारे

Mar8,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। आज लुधियाना में महाशिवरात्रि की धूम है। सभी मंदिरों में भगवान भोले शंकर का भक्त जलाभिषेक कर रहे है। प्राचीन संगलावा शिवाला में भक्तों की कतारें लग रही हैं। भोले शंकर के जयकारों से मंदिर गूंज रहे है। श्रद्धालु सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में जुटने शुरू हो गए। धार्मिक संस्थाओं से लेकर मंदिर कमेटियों ने पूरी तैयारियां की हुई है। तरह-तरह के पकवान भक्तों को लंगर प्रसाद के रूप में बांटे जा रहे है। जिले में 1 हजार से अधिक मंदिरों में आज शिव विवाह करवाया जा रहा है। प्राचीन संगला वाला शिवाला मंदिर को फूलों से सजाया गया। भोले बाबा का भक्त कई तरह से अभिषेक कर रहे है। कई इलाकों में बीते दिन भगवान भोले शंकर की शोभा यात्रा भी आयोजित की गई। शहर का प्राचीनतम संगला वाला शिवाला में प्रातः तड़के ही भगवान भोले के दर्शनों हेतु शिव भक्तों की भीड़ जमा हो गई थी। संगला वाला शिवाला के महंत नारायण पुरी, महंत दिनेश पुरी की अगुआई में भगवान भोलेनाथ की महाआरती कर सभी के लिए सुख व समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर महंत नारायण पुरी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सबके प्रिय देवता है, इनका सच्चे मन से सिमरन करने से भोले उनकी सभी मुरादें पूरी करते है। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में सीता माता मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। गराओं पुल दुर्गा माता मंदिर पंडित हरिमोहन शास्त्री ने कहा कि भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने से मन की मुरादें होती है। आज मंदिर को फूलों से सजाया गया है। जनक पुरी में स्थित शिव भोला मंदिर में आज पंडित राज कुमार शास्त्री की देख-रेख में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 30 से अधिक प्रकार के लंगर लगाए जा रहे है। बीते रात भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Mahashivratri-Festival-Is-Being-Celebrated-With-Great-Pomp-In-Ludhiana-Jalabhishek-Of-Bhole-Shankar-Is-Being-Performed-In-The-Temples-Chants-Of-Har-Har-Mahadeva-Are-Echoing




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023