लुधियाना। नगर निगम की और से शहर के डेयरी संचालकों के लगातार चालान किए जा रहे है। जिससे परेशान होकर डेयरी संचालकों ने शुक्रवार को विधायक गुरप्रीत गोगी के घर का घेराव किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान विधायक गोगी डेयरी संचालकों से भी मिले। उन्होंने बताया कि पिछले 2 महीने में 163 चालान डेयरी संचालकों के चालान किए गए हैं। इस दौरान विधायक गोगी ने निगम अधिकारियों को बुलाया और उन्हें इस तरह जबरन चालान कर धक्केशाही करने पर सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि गरीबों के 5-5 हजार के चालान होना कहां का न्याय है।
अफसरों पर होगा एक्शन
गोगी ने कहा कि अफसरों पर कार्रवाई होगी ही होगी। निगम के अधिकारियों ने अपने सीनियर अफसरों को खुश करने के लिए गरीबों के चालान किए हैं, जो सहन नहीं होगा। जिन अफसरों ने डेयरी संचालकों के नाजायज चालान काटे हैं उन अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। अदालत से समन आए हैं, जिसका जवाब आज ही वकील के जरिए दिया जाएगा। 5 सदस्य टीम बना दी गई है। मामले की निष्पक्षता से जांच करवाई जाएगी।
बायोगैस प्लांट अधिकारी पर भी करेगें कार्रवाई
गोगी ने कहा कि बायोगैस प्लांट का अधिकारी भी डेयरी संचालकों को गोबर गिराने से रोकता है। उस पर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा। गोगी मुताबिक अधिकारियों की लापरवाही है जिस कारण आज लोग उनके घर के बाहर एकत्र हुए है। गोगी ने कहा कि डेयरी संचालकों को भी ध्यान रखना चाहिए कि जानवरों का शौच आदि बुड्ढा दरिया में जाने न दें।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)