June 19, 2026 13:40:00

लुधियाना में मंत्री आवास घेरने पहुंचे संघर्ष कमेटी के सदस्य, हरदीप मुंडिया से मिले, मांग पत्र सौंपा; बोले- संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे

Jun13,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में नगर निगम संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने आज अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के आवास का घेराव करने के लिए कूच किया, जिसके बाद मौके पर हलचल बढ़ गई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की मंत्री से मुलाकात भी हुई, जहां उन्हें मांग पत्र सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों के नेता नरेश धीगान और विक्की सहोता ने कहा कि वे अपने संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने निगम मुलाजिमों को पक्का करने का जो वादा किया था, अब वह उससे पीछे हट रही है। कई मुलाजिम ऐसे हैं जो ओवरएज हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पक्के नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा गया है। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वह उनकी मांगों को मुख्यमंत्री और लोकल बॉडी मंत्री तक पहुंचाएंगे।


मंत्री बोले- प्रदर्शनकारियों की मांगें सुनी हैं

उधर, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की मांगें सुनी हैं। किसी कारणवश वह पहले मुलाजिमों से मुलाकात नहीं कर पाए थे। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता की सरकार है और लोकहित में फैसले करती है। सरकार की कोशिश है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।


मंत्री के आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वहीं प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। मंत्री के आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी। साथ ही आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही थी।

Members-Of-The-Struggle-Committee-Arrived-In-Ludhiana-To-Lay-Siege-To-The-Ministers-Residence-They-Met-Hardeep-Mundia-And-Submitted-A-Memorandum-Of-Demands-Declaring-That-They-Would-Not-Back-Down-From-Their-Struggle




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023