June 18, 2026 23:39:53

गुरुद्वारे में बेअदबी, महिला ने गुटका साहिब फाड़ा:अंदर घुसते ही तालियां बजाने लगी, बच्चे डरकर भागे; लोग बोले- महिला को पहली बार देखा

Jun18,2026 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर|  गुरुद्वारे में बुधवार को बेअदबी की गई। एक महिला ने अचानक गुरुद्वारे में घुसकर गुटका साहिब उठा लिया और उसके अंग फाड़ दिए। उससे पहले महिला ने गुरुद्वारे में तालियां बजाकर काफी हंगामा भी किया। गुरुद्वारे में मौजूद बच्चे इसे देखकर डरकर बाहर भाग गए। उन्होंने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को पकड़ा और पुलिस बुला ली। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हेड ग्रंथी के भी बयान दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना जालंधर के संगवाल गांव स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में घटी। गांव की सरपंच प्रवीण कुमारी ने बताया है कि बुधवार शाम करीब 7 बजे गुरुद्वारे में कोई सेवादार नहीं था। केवल कुछ बच्चे ही मौजूद थे। उसी समय महिला गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुई।

सरपंच ने बताया कि अंदर घुसते ही महिला तालियां बजाने लगी। वह जोर-जोर से चिल्ला रही थी और हंस रही थी। इससे गुरुद्वारा साहिब के अंदर मौजूद बच्चे डर गए। इसके बाद महिला ने गुटका साहिब को उठा लिया। थोड़ी देर उसे देखती रही, फिर अंग फाड़ डाले। बच्चों ने ही बाहर आकर गांववालों को बेअदबी की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया।

Sacrilege-At-Gurudwara-Woman-Tears-Pages-Of-Gutka-Sahib-She-Started-Clapping-Upon-Entering-Causing-Children-To-Flee-In-Fear-Locals-Say-They-Had-Never-Seen-The-Woman-Before




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023