June 18, 2026 23:35:35

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 20 जून को आएंगे पंजाब, गोल्डन टेंपल में होंगे नतमस्तक; 21 को अटारी में करेंगे योग

Jun18,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय दौरे के लिए 20 जून को पंजाब पहुंचेंगे। नितिन नबीन 20 जून को अमृतसर आएंगे और गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बाद अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 21 जून को योग दिवस पर अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ के साथ योग करेंगे और उसके बाद जालंधर होते हुए लुधियाना पहुंचेंगे। लुधियाना में 21 और 22 जून को रहेंगे और यहीं पर पंजाब के चुनाव की तैयारियों के संबंध में संगठनात्मक बैठक करेंगे। पंजाब भाजपा ने नितिन नबीन के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी। वीरवार को लुधियाना भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई और बैठक में नितिन नबीन के दौरे की तैयारियों को लेकर नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक की अध्यक्ष जिला प्रधान रजनीश धीमान ने की जबकि प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासुलु, प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल व प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने शिरकत की।

नितिन नबीन का पंजाब में होगा भव्य स्वागत

संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु का कहना है कि पंजाब में नितिन नबीन के पहले दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि अमृतसर, जालंधर व लुधियाना में राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के कार्यकर्ताओं को उनके स्वागत के लिए जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का लुधियाना आगमन कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण है, इसलिए उनके स्वागत को भव्य और यादगार बनाया जाएगा। संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु ने सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाने का निर्देश दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं को मिलेगा बूस्ट

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भरोसा जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा और बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करेगा। विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों और मंडलों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

Bjp-National-President-Nitin-Nabin-Will-Visit-Punjab-On-June-20-And-Pay-Obeisance-At-The-Golden-Temple-He-Will-Perform-Yoga-At-Attari-On-June-21




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023