June 18, 2026 15:37:16

अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता : 8 आरोपी गिरफ्तार;11 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद, विदेशी ऑपरेटिव से जुड़े तार

Jun18,2026 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर| पंजाब पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 11 अत्याधुनिक पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे कुछ ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल हैं। मामले में अमृतसर के एयरपोर्ट थाना, सदर थाना और छेहरटा थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि इसके अन्य सदस्यों और सहयोगियों की पहचान की जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह के माध्यम से और कितने हथियार पंजाब में पहुंचाए गए हैं।

पंजाब पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार तस्करी, सीमा पार से होने वाली तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। 


-Major-Breakthrough-Against-Illegal-Arms-Smuggling-8-Accused-Arrested-11-Sophisticated-Pistols-Seized-Links-To-Foreign-Operative-Uncovered




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023