June 27, 2026 05:54:28

पूर्व मंत्री की पत्नी ममता आशु ने मॉडल ग्राम बूथ पर डाला डेरा, नियमों को तोड़ रहे लीडर, बूथ हारने का डर या हेरफेर करने की चर्चा

Jun19,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में आज हल्का वेस्ट के इलेक्शन होने जा रहे है। जिसके चलते लोग वोटिंग के लिए अपने अपने बूथ पर पहुंच रहे है। वही हल्के के मॉडल ग्राम बूथ का भी मामला सामने आया है। जहाँ पर पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु द्वारा पक्के तौर पर डेरा डाल लिया गया है। ममता आशु मॉडल ग्राम बूथ के मेन गेट पर बैठी है। जिनकी और से वोटिंग के लिए आने वाले सभी वोटरों की पर्चियाँ तक चेक की जा रही है। जबकि यह चुनावी नियमों से एकदम उलट है। क्युकी कोई भी लीडर इस तरीके से बूथ के बाहर बैठ नहीं सकता और ना ही किसी की और से वोटरों की पर्चियाँ चेक की जा सकती है। चर्चा है की या तो ममता आशु को अपना ही बूथ हारता हुआ नजर आ रहा है या कोई हेरफेर की तैयारी है। हैरानी की बात तो यह है कि जिला चुनाव अधिकारी द्वारा मामले में कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। वही इसी बूथ पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा भी गए थे। उन्होंने ममता आशु को देख कर कहा भी की बहन जी यह ठीक नहीं है। लेकिन उसके बाद भी ममता आशु नहीं हटी।

वही इस मौके पर पुलिस द्वारा भी मजबूरन कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। क्युकी यह भी कयास लगाये जा रहे है की यह सब जानबूझकर किया जा रहा है। ताकि पुलिस उन्हें आकर हटाए और फिर वे विवाद करके सुर्खियों में आ सकें। क्युकी वीरवार को भी जवाहर नगर कैम्प में भारत भूषण आशु द्वारा पुलिस के साथ झगड़ा करके कुछ इस तरीके का ही किया था।

Former-Ministers-Wife-Mamta-Ashu-Camped-At-The-Model-Village-Booth-Leaders-Breaking-Rules-Fear-Of-Losing-Booths-Or-Discussion-Of-Manipulation




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023