लुधियाना। भारत और पाकिस्तान में लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्रियों द्वारा पाकिस्तान की तरफ से लुधियाना समेत कई जिलों को निशाना बनाने के प्रयास का खुलासा किया है। जिसके चलते लोगों की सुरक्षों को ध्यान में रखते हुए डीसी लुधियाना हिमांशु जैन की और से नए आदेश जारी किए हैं। डीसी की और से 9 व 10 मई को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। जिसमें सरकारी व गैर सरकारी सभी स्कूल शामिल हैं। यह आदेश बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार डीसी लुधियाना के एक्स हैंडल पर जानकारी सांझी की गई है। जबकि उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि डरने की जरुरत नहीं है। यह आदेश सिर्फ सेफ्टी के लिए किए हैं, ताकि बच्चों घरों में सुरक्षित रहें।
Breaking-News-Holiday-Declared-For-Two-Days-In-Schools-In-Ludhiana-Dc-Issued-Orders