February 14, 2026 20:16:31

लुधियाना में कंगना की फिल्म इमरजेंसी पर विवाद, सिनेमा घर के बाहर जत्थेबंदियों ने किया प्रदर्शन, खाली दिखे सिनेमा हाल

Jan17,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का जमकर विरोध किया गया। इस दौरान जत्थेबंदियों द्वारा सिनेमा घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया गया। वहीं पंजाब के ज्यादातर सिनेमा हाल खाली देखने को मिले। फिरोजपुर रोड पर सिल्वर आर्क माल सहित अन्य पीवीआर सिनेमा घरों के बाहर विरोध किया गया। साथ ही सिख जत्थेबंदियों ने सिनेमा में काम कर रहे कर्मचारियों को कहा- इमरजेंसी फिल्म सिनेमा घर में नहीं लगनी चाहिए। हाथों में तख्तियां पकड़ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कंगना रनोत के खिलाफ नारेबाजी भी की। बता दें कि शुक्रवार यानी आज से पूरे देश भर में इमरजेंसी फिल्म रिलीज होने जा रही है। लुधियाना में इस फिल्म के रिलीज होने से पहले पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। शहर में लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैयार है। उधर, जत्थेबंदियों ने कहा- अगर आज किसी भी थिएटर में यह मूवी लगती है तो उसकी जमकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और माल के मैनेजर होगी।

Controversy-Over-Kanganas-Film-Emergency-In-Ludhiana-Groups-Demonstrated-Outside-The-Cinema-Hall-Cinema-Halls-Looked-Empty




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023