March 26, 2026 21:39:19

लुधियाना जिले में शादीशुदा महिला को हर सप्ताह-एक रात का दिया ऑफर, मामला दर्ज, फाइनेंसर से लिया था 35 हजार का कर्ज, बोला- पैसे चुकाने की जरुरत नहीं

Mar26,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना जिले के जगराओं में थाना सुधार पुलिस ने एक फाइनेंसर के खिलाफ शादीशुदा महिला को कर्ज माफ करने के बदले हर सप्ताह एक रात साथ गुजारने का कथित प्रस्ताव देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सुधार निवासी ब्रह्मदीप सिंह सिद्धू के रूप में हुई है। थाना सुधार के एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने 5 जनवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे अबुवाल रोड स्थित ब्रह्मदीप सिंह सिद्धू के दफ्तर से 35 हजार रुपए फाइनेंस करवाए थे। दोनों के बीच यह तय हुआ था कि वह हर महीने 10 हजार रुपए की किश्त देकर यह रकम वापस करेगी। पीड़िता के अनुसार, 7 मार्च 2026 को आरोपी ब्रह्मदीप सिंह सिद्धू ने उसे फोन कर कहा कि आप पैसे वापस करके नहीं गई और उसे पैसे वापस करने को कहा। पीड़िता ने कहा कि वह उसी दिन उसके दफ्तर में बात करने पहुंची। पीड़ित महिला का आरोप है कि जब वह आरोपी के दफ्तर पहुंची तो वहां आरोपी ने कहा कि उसे पैसे चुकाने की जरूरत नहीं है, बल्कि वह हर सप्ताह एक रात उसके पास रुके। इसके बदले वह उसे प्रति रात 5 हजार रुपए देगा और एक साल में 5 से 6 लाख रुपए तक देने का लालच भी दिया।

खाली कागजों पर कराए हस्ताक्षर

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि फाइनेंस के समय आरोपी ने उससे कुछ खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाए थे। अब उसे पता चला है कि आरोपी ने कुछ कागज जला दिए हैं, जबकि बाकी अपने पास रखे हुए हैं, जिनका वह कभी भी गलत इस्तेमाल कर सकता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के मुताबिक उसने कर्ज चुका दिया था| पुलिस ने महिला की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी ब्रह्मदीप सिंह सिद्धू के खिलाफ धारा 75, 78, 79 बीएनएस के तहत थाना सुधार में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।

A-Married-Woman-In-Ludhiana-District-Was-Offered-A-Night-Out-Every-Week-A-Case-Was-Registered-She-Had-Taken-A-Loan-Of-35000-From-A-Financier-Who-Said-She-Didnt-Need-To-Repay-The-Money




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023