March 26, 2026 21:40:52

कुल्फी लेने गए युवक पर हमला, बचाव करने आए पिता- भाई को भी पीटा, सिर में लगे 25 टांके

Mar26,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की डिस्को कॉलोनी में बुधवार देर रात कुल्फी लेने के लिए गए एक युवक पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक का आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर में पिस्टल की बट और बेसबॉल के डंडे मारे है। जब उसके पिता और छोटा भाई बचाव करने आए तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। वहीं उनकी एक्टिवा भी तोड़ दी। जिसके बाद हमलावर धमकियां देते हुए फरार हो गए। जख्मी युवकों को परिवार वालों ने अस्पताल दाखिल कराया। घायलों की पहचान साहिल, बिट्‌टू और मोहित के रुप में हुई है। साहिल ने बताया कि वह घर से कुल्फी लेने निकला था। तभी एक बदमाश और उसके साथियों ने उसे घेर लिया और हमला कर किया। जिस कारण उसके सिर पर करीब 25 टांके लगे हैं, जबकि उसकी एक बाजू भी टूट गई है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी सर्जरी की जाएगी।  पिता बिट्टू ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह अपने छोटे बेटे मोहित के साथ मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। जिस कारण बिट्टू और मोहित के सिर पर 7 टांके लगे हैं

पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप

बिट्टू शर्मा ने आरोप लगाया कि जब वह थाना डिवीजन नंबर चार पहुंचे तो पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें पीसीआर को कॉल करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य हमलावर पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन उसके कथित पुलिस संबंधों के चलते उस पर कार्रवाई नहीं होती। एसएचओ गुरजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

A-Young-Man-Was-Attacked-While-Buying-Ice-Cream-His-Father-And-Brother-Came-To-His-Rescue-And-Were-Also-Beaten-Receiving-25-Stitches-On-His-Head




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023