March 7, 2026 13:44:38

सिविल सर्जन का एबसेंट डॉक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर से भरवाया 30 लाख बॉन्ड

Jan3,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में सिविल सर्जन डा. जसबीर सिंह ने 2018 से गैरहाजिर चल रहे डॉक्टर को 50 लाख बांड भरने का आदेश दिया है। 30 लाख बॉन्ड उसने भर दिया है जबकि 20 लाख और भरना बाकी है। सिविल सर्जन का चार्ज लेने के बाद डा. जसबीर सिंह ओलख का ये दूसरा बड़ा एक्शन है। पहले सिविल सर्जन जसबीर सिंह ने सिविल अस्पताल में पार्किंग का ठेका चला रहे ठेकेदार को 5 लाख जुर्माना ओवर चार्जिंग करने पर किया था। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा.जसबीर सिंह ने बताया कि कोई भी सरकारी डॉक्टर जब सरकारी स्तर पर MD करने के लिए जाता है तो सेहत विभाग में उसे 10 साल नौकरी करनी होती है या 50 लाख रुपए राशि बॉन्ड के रूप में भरना होता है।
उन्होंने बताया कि साल 2014 में CHC से ममडोट से M.S (आर्थो) सरकारी कोटे से उक्त डॉक्टर करने गए थे। इस दौरान 7 जुलाई 2017 में वह CHC डेहलों में तैनात हुए थे। उनके द्वारा सरकार को बॉन्ड दिया गया था कि वह सेहत विभाग में 10 साल नौकरी पूरी करेंगे यदि नौकरी पूरी नहीं करते तो नौकरी छोड़ने से पहले 50 लाख की राशि भरेंगे। लेकिन डॉक्टर साल 12 मार्च 2018 के बाद बिना किसी कारण बताए गैर हाजिर हो गए। अब संबंधित डॉक्टर को दोबारा नौकरी जुआइन करने के लिए कहा गया लेकिन संबंधित डॉक्टर द्वारा दोबारा से डयूटी जुआं-इन करने की बजाय गैर हाजिर हो गए। इस संबंधी विभाग द्वारा एक्शन लेते हुए संबंधित डॉक्टर को नौकरी जुआइन करने या बॉन्ड मनी जमा करवाने के आदेश दिए गए। डॉक्टर द्वारा 30 लाख रुपए चलान राशि सीनियर मैडिकल अफसर CHC डेहलों के खाते में जमा करवा दी गई है और जल्द ही बकाया 20 लाख की राशी जमा करवाने के लए कहा गया है।

Civil-Surgeon-Takes-Major-Action-Against-Absent-Doctor-Gets-30-Lakh-Bond-From-The-Doctor




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023