April 23, 2026 15:37:45

द ग्लो मेडीसपा में आयोजित सेमिनार में स्किन स्पेशलिस्ट ने दिए स्किन संबंधी टिप्स

Feb6,2025 | Desk | Ludhiana


सोशल मीडिया का ज्ञान कुछ ज्यादा ही भारी पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर दिखाए गए नुस्खे हर कोई चेहरे पर आजमा रहे हैं। इन दिनों युवा सोशल मीडिया के जरिए अपने चेहरों का इलाज कर रहे हैं। फिर स्किन और हेयर खराब होने पर डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं। इस कैटेगरी में लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। इसी को देखते हुए सराभा नगर स्थित द ग्लो मेडीसपा में स्किन स्पेशलिस्ट डॉ रूपी खेरा की ओर से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में शहर की सोशलिस्ट, इन्फ्लूएंसर्स और डॉक्टर्स ने हिस्सा लिया। डॉ. रूपी खेरा ने सभी का वेलकम करते हुए सभी को स्किन और हेयर के टिप्स दिए कि कैसे आप अपनी स्किन ओर हेयर का ध्यान रख सकते है। इसके साथ उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम के बाद वसंत का मौसम शुरू होता है, जिसमें तेज सर्द हवाएं चलती हैं। यदि इस मौसम में स्किन का ध्यान सही से नही रखा जाए तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सर्दी और गर्मी की तरह इस मौसम में भी खास तरह से स्किन का ध्यान रखना पड़ता है। आपको स्किन केयर रूटीन में बदलाव अवश्य करने चाहिए। इसके साथ डॉ रूपी खेरा ने कहा कि आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर ज्ञान ढूंढता है।" सोशल मीडिया सलाह कभी-कभी नुकसानदायक भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि हर किसी की स्किन अलग अलग तरह की होती है तो उनका ट्रीटमेंट भी अलग अलग तरह किया जाता है।

Skin-Specialist-Gave-Skin-Related-Tips-In-The-Seminar-Organized-At-The-Glow-Medispa




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023