April 23, 2026 17:06:34

पंजाब सरकार ने लुधियाना में खोला नया सरकारी अस्पताल, 30 बेड की सुविधा, सेहत मंत्री ने किया उद्घाटन

Dec6,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के हल्का उत्तरी के लोगों को विधायक मदन लाल बग्गा ने सरकारी अस्पताल का तोहफा दिया है। शुक्रवार को शहर के पवेलियन मॉल के पास सरकारी अस्पताल का पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ विधायक मदन लाल बग्गा भी साथ रहे। उद्घाटन के बाद AAP विधायक बग्गा ने कहा कि उत्तरी हल्के के लोगों की अस्पताल खोलने की काफी लंबी मांग थी। जो समय-समय की सरकारों के समय लोगों से वादा तो किया गया, लेकिन पहले की सरकार उसे पूरा नहीं कर सकी। मदन लाल बग्गा ने बताया कि अस्पताल बनाने की लोगों की वर्षों की मांग थी, जो अब पुरी हो चुकी है। अस्पताल से लोगों को सेहत संबंधी हर सुविधा मुहैया होगी। उन्होंने कहा कि ये अस्पताल लोगों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा वही लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना होगा। इससे लोगों के पैसे और समय दोनों की ही बचत होगी।

सेहत मंत्री बोले पंजाबियों को मिलेगी सेहत संबंधी हर सुविधा

सेहत मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने विधायक बग्गा द्वारा खुलवाए सरकारी अस्पताल की तारीफ के पुल बांधे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को बढ़िया सेहत सुविधाएं मुहैया करवाना सरकार का अहम फ़र्ज है, और सरकारी लोगों को सेहत संबंधी हर सुविधा मुहैया करवाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी अस्पतालों को भी अपग्रेड किया जा रहा है। जहां जरूरतमंद लोगों को दवाएं मिलेगी वहीं सभी तरह की बीमारियों का इलाज संभव होगा।

30 बेड का होगा अस्पताल

शहर के उत्तरी हल्के के लोगों के लिए खुले सरकारी अस्पताल 30 बेड वाला होगा। जहां 24 घंटे डॉक्टरों की टीम रहेगी। मरीज किसी भी समय आकर अपना इलाज करवा सकते हैं। इसके अलावा इमरजेंसी सेवाएं, जनरल वार्ड, महिलाओं और बच्चों के लिए खास इंतजाम, मुफ्त दवाएं तथा नियमित सेहत जांच जैसी सेवाएं मरीजों को मुहैया होगी।

Punjab-Government-Opened-A-New-Government-Hospital-In-Ludhiana-30-Bed-Facility-Health-Minister-Inaugurated-It




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023