लुधियाना। लुधियाना के सूफिया चौक के पास जिम में एक्सरसाइज करने जा रही एक महिला को कार सवार द्वारा कुचलने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक दरअसल, यह सड़क हादसा नहीं बल्कि मर्डर था। लेकिन इसे जानबुझकर सड़क हादसा हनाने की कोशिश की गई है। महिला को मारने के लिए उसकी रेकी की गई जिसके बाद उस पर कार चढ़ाई गई। जबकि उसकी हत्या शादी न करने के लिए प्रेमी द्वारा दो साथियों संग मिलकर की गई। आरोपियों की पहचान तरनतारन के लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा, कुलविंदर सिंह उर्फ पिंदा और अमृतसर के अजमेर सिंह के रुप में हुई है। पुलिस ने लक्खा और पिंदा को पकड़ लिया, जबकि अजमेर भाग गया। अजमेर ही हादसे के समय कार चला रहा था। एडीसीपी जगबिंदर सिंह ने कहा कि मरने वाले स्वीटी अरोड़ा के आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा के साथ अवैध संबंध थे। वह उसे शादी करने के लिए लगातार दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी लखविंदर उससे शादी नहीं करना चाहता था इसी वजह से उसने अपने दो साथियों कुलविंदर सिंह और ड्राइवर अजमेर सिंह की मदद से स्वीटी की 3 से 4 दिन तक रेकी करवाई। स्वीटी, लखविंदर की मोबाइल कंपनी में काम करती थी। उसकी वहीं उससे पहचान हुई थी। आरोपियों 10 मई को स्वीटी को कार से कुचल कर मार दिया। पुलिस ने आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा और कुलविंदर सिंह उर्फ पिंदा को 18 मई गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तरनतारन और अमृतसर के रहने वाले है। जबकि पुलिस ने कार चालक अजमेर सिंह को पहले ही गिरफ्तारक लिया था।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)