लुधियाना | बीते दिन समराला चौक नजदीक दो ग्रुपों में गैंगवार हुई। बस अड्डे पर सवारियां चढ़ाने को लेकर दोनों गैंग की झड़प हुई। मामला इतना बढ़ गया था कि एक दूसरे पर तेजधार हथियार और हाईवे पुल के ऊपर से बदमाश कांच की बोतलें बरसाने लगे। एक युवक CMC अस्पताल में दाखिल है। 5 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ACP आकर्षी जैन ने इस मामले में खुलासा किया कि गैंगवार में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। पुलिस बदमाशों को शहर और गांवों के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है। करीब 15 लोगों को नामजद किया है। जबकि अभी 25 लोग ऐसे है जिनकी पहचान की जा रही है। इस झड़प में दोनों गैंग के लोग लोग घायल हुए है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमनदीप सिंह, जगजीत सिंह, हरविंद्र सिंह, लवप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, सुरिंदर सिंह, रणजीत सिंह, राजू, भगवंत सिंह,दलजीत सिंह के रूप में हुई है। इसी तरह दूसरे पक्ष के आरोपियों में हरविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, सुरिंद्र सिंह, शिवा कुमार मौजूद है। आरोपियों से पुलिस को एक कार, लोहे का खंडा, एक दात, एक छोटी दातरी, दो तलवारें और एक बेसबाल मिला है। आरोपियों के पिछले लिंक भी पुलिस खंगाल रही है। ACP आकर्षी के मुताबिक इलाके में सीसीटीवी अभी चेक किए जा रहे है। बाकी के अज्ञात हमलावरों की भी जल्द पहचान कर पकड़ लिया जाएगा। 3 महीने पहले सन्नी ने किया था मुझ पर हमला : हरविंदर सिंह पुलिस गिरफ्त में हरविंद्र ने कहा कि सन्नी ने करीब 3 महीने पहले सवारियां चढ़ाने को लेकर बस्तजोधेवाल में मुझ पर हमला किया था। जिस कंपनी में वह काम करते है पहले सन्नी वहां काम करता था लेकिन अब मालिकों ने उसे निकाल दिया था। सन्नी की उसके साथियों के साथ पहले फोन पर बहसबाजी हुई थी। सन्नी और उसके साथियों ने ताजपुर चौक का समय झड़प करने के लिए रखा था। वह अपने साथियों के साथ मौके पर गया था। उसे नहीं पता था कि सन्नी के साथ उसके साथियों की बहसबाजी हुई है। लड़ाई के दौरान जब उसने सन्नी को वहां देखा तो उसे गुस्सा आ गया। सन्नी ने 3 महीने पहले उसकी दाढ़ी को हाथ डाला था। इसी रंजिश के कारण उसने उस पर वार किए।