November 28, 2026 16:57:24

लुधियाना के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने संभाला चार्ज, अधिकारियों के साथ की बैठक

शहर में अपराध पर अंकुश लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने पर रहेगा फोकस

Nov28,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर (सीपी) आईपीएस अधिकारी सतिंदर सिंह ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने नए पुलिस कमिश्नर का स्वागत किया। चार्ज संभालने के बाद पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान शहर की कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति और ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में शहर में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने, अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।  पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों से शहर की मौजूदा स्थिति और पुलिसिंग से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उनके कार्यभार संभालने के बाद अब शहरवासियों की निगाहें नई पुलिस कमिश्नरेट टीम की प्राथमिकताओं और आगामी रणनीति पर रहेंगी।

Newly-Appointed-Ludhiana-Police-Commissioner-Satinder-Singh-Has-Taken-Charge-And-Held-A-Meeting-With-Officials




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023