लुधियाना के नामी इन्फ्लुएंसर व साथी को नशा तस्करी समेत किया गिरफ्तार, सीमा क्षेत्र से लाकर लुधियाना में करता था ड्रग्स सप्लाई, आईस व हथियार बरामद
Nov14,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना। पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' के तहत लुधियाना पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है और उसके इंस्टाग्राम पर करीब 2 लाख फॉलोअर्स हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 160 ग्राम आइस (मेथामफेटामाइन), तीन अवैध पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस को शक है कि आरोपी टिब्बा रोड स्थित सत्संग घर के आसपास समेत कमिश्नरेट के नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में नशा तस्करी से जुड़े हुए थे। आरोपी बार्डर एरिया से ड्रग्स लाता है। जानकारी देते हुए डीसीपी हरपाल सिंह ने कहा कि इंस्पेक्टर नवदीप सिंह की अगुवाई वाली टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लुधियाना जिले से बाहर के इलाकों से नशीले पदार्थ और अवैध हथियार खरीदकर वापस जिले में आते थे। पुलिस से बचने के लिए वे शहर के बाहरी इलाकों में ठहरते थे। जांच में टिब्बा रोड स्थित सत्संग घर के आसपास के इलाके में उनकी संभावित गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टोनी चौहान निवासी मकान नंबर 14879, गली नंबर-3, रविदास मंदिर के पास, संतपुरा नगर, बाना टिब्बा और बलराम कुमार उर्फ वीरू निवासी मकान नंबर 407, गांधी कॉलोनी, ताजपुर रोड, लुधियाना के रूप में हुई है।
वीरू पर हत्या और नशा तस्करी का केस
पुलिस के अनुसार टोनी चौहान के खिलाफ पहले थाना डिवीजन नंबर-4 में 19 जून 2024 को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। वहीं बलराम कुमार उर्फ वीरू के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-2 में 15 जुलाई 2022 को हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। इसके अलावा उसके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-7 में 18 अगस्त 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-बी के तहत भी मामला दर्ज हुआ था।
इंस्टाग्राम पर 2 लाख फॉलोअर्स, पुलिस ने युवाओं को दी नसीहत
डीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी टोनी चौहान के इंस्टाग्राम पर करीब 2 लाख फॉलोअर्स हैं। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि किसी व्यक्ति को केवल सोशल मीडिया पर लोकप्रियता या फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर अपना रोल मॉडल न बनाएं। आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्ति की ऑनलाइन लोकप्रियता को उसकी अच्छी छवि या अनुकरणीय व्यक्तित्व नहीं समझना चाहिए।
A-Well-Known-Influencer-From-Ludhiana-And-An-Associate-Have-Been-Arrested-On-Charges-Including-Drug-Trafficking-He-Used-To-Source-Drugs-From-The-Border-Region-And-Supply-Them-In-Ludhiana-Ice-Methamphetamine-And-Weapons-Have-Been-Seized