November 12, 2026 04:43:17

दिलजीत दोसांझ को फिर मिली धमकी, बोले-पोहा खाने इंदौर जरूर आऊंगा, धमकी की ईमेल में लिखा- कॉन्सर्ट को Ied से उड़ाएंगे

Nov10,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चार गानों पर रोक और लगातार मिल रही धमकियों के बीच पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इंदौर आने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंने छप्पन दुकान की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मैं आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा।' दिलजीत का इंदौर में 15 नवंबर को कॉन्सर्ट होना है। अब इसमें सिर्फ पांच दिन बाकी हैं। इससे पहले खालिस्तानी नेशनल आर्मी’ के नाम से ई-मेल के जरिए कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शहर के तीन प्राइवेट स्कूलों, महापौर कार्यालय और ग्वालियर हाईकोर्ट के ईमेल पर धमकी भरे मैसेज मिले हैं। मेल में माता-पिता से कहा गया है कि वे अपने बच्चों को शो में न भेजें। इन मैसेज में कॉन्सर्ट और उसके मंच को बम और IED से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस और SIT अब तक मेल भेजने वाले की पहचान नहीं कर सकी है। दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 15 नवंबर को इंदौर के C-21 मॉल में होना है। इसे लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट और एक जज को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इससे पहले 2 नवंबर को इंदौर के महापौर कार्यालय और शहर के तीन निजी स्कूलों को भी कॉन्सर्ट को लेकर धमकी भरे ईमेल मिले थे। इनमें बम धमाके की चेतावनी दी गई थी। साथ ही कॉन्सर्ट के मंच को उड़ाने की बात कही गई थी। लगातार मिल रहे इन धमकी भरे ईमेल की जांच पुलिस और SIT कर रही है। हालांकि, अब तक ईमेल भेजने वाले की पहचान नहीं हो पाई है।

दिलजीत के कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक
कॉन्सर्ट को लेकर सुरक्षा के अलावा गानों और बच्चों की एंट्री का मुद्दा भी सामने आया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने C-21 मॉल प्रबंधन को पत्र लिखकर दिलजीत के चार गानों को कॉन्सर्ट में नहीं गाने देने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी का मानना है कि इन गानों के बोल बच्चों पर गलत असर डाल सकते हैं। जिन गानों पर रोक लगाने को कहा गया है, उनमें 'पटियाला पैग', '5 तारा ठेके', 'जेब विचों अफीम लभिया' और 'जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पाबंदी हथियार दी' शामिल हैं।

Diljit-Dosanjh-Receives-Another-Threat-He-Responds-I-Will-Definitely-Come-To-Indore-To-Eat-Poha-The-Threatening-Email-States-We-Will-Blow-Up-The-Concert-Using-An-Ied




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023