November 6, 2026 21:38:10

लुधियाना में होजरी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, बीएमडब्ल्यू से मिली लाश, माथे के आर-पार हुई गोली

Nov6,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। साउथ सिटी रोड पर 30 वर्षीय होजरी कारोबारी की उसी की डीएमब्ल्यू कार में लाश मिली। युवक के सिर में गोली लगी थी। गोली उसके माथे पर लगी और आर-पार हो गई। इलाके में गश्त कर रही PCR टीम को कार में शव होने की जानकारी मिली, जिसके बाद घटना का पता चला। जैसे ही पुलिस पहुंची, खून से लथपथ लाश ड्राइविंग सीट के बगल में पड़ी थी। पुलिस ने परिवार को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। पुलिस के मुताबिक, लाडोवाल की तरफ से PAU फिरोजपुर रोड की ओर आते समय टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर कार खड़ी मिली थी। PCR टीम को इसकी सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा कि कार के अंदर खून से लथपथ शव था। उनके माथे पर गोली लगी हुई थी। कारोबारी की पहचान पुलकित पोपली (30) पुत्र शाम लाल के रूप में हुई है। वो एक बेटे का पिता है और किचलू नगर नजदीक ऋषि नगर का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।

Hosiery-Businessman-In-Ludhiana-Shoots-Himself-Body-Found-In-A-Bmw-With-A-Bullet-Wound-Passing-Through-His-Forehead




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023