पंजाब भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के इंचार्ज-को-इंचार्ज नियुक्त किए, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन का विस्तार; लुधियाना-अमृतसर के कई नेताओं को जिम्मेदारी
Nov6,2026
| Enews Team | Punjab
पंजाब। पंजाब में भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए OBC मोर्चा के जिला स्तर पर इंचार्ज और को-इंचार्ज की सूची जारी की है। भाजपा पंजाब OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज चौधरी की ओर से जारी इस सूची में प्रदेश के 33 जिलों के पदाधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं। इसमें जिला इंचार्ज के साथ कई जिलों में को-इंचार्ज की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के अनुसार, लुधियाना अर्बन में जरनैल सिंह हैप्पी को इंचार्ज और परमजीत सिंह खालसा को को-इंचार्ज बनाया गया है। लुधियाना रूरल में लाल सिंह लाली को इंचार्ज और हरमिंदर सिंह को को-इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।
जालंधर नॉर्थ में कमलजीत और साउथ में बिल्ला को कमान
इसी तरह जालंधर में तरुण जस्सी, जालंधर नॉर्थ में कमलजीत फ्लोरा और जालंधर साउथ में विजय कुमार बिल्ला को इंचार्ज नियुक्त किया गया है। पटियाला में श्याम गुज्जर को इंचार्ज और जरनैल सिंह सैनी को को-इंचार्ज बनाया गया है। पटियाला नॉर्थ में गुरदर्शन सैनी और पटियाला साउथ में तेजिंदर कौर को जिम्मेदारी दी गई है। अमृतसर में संदीप वर्मा, अमृतसर-2 में जसमीट आहलूवालिया, बठिंडा रूरल में पवन यादव, मलेरकोटला में अनिल पाल, मोहाली में संदीप भाटिया, संगरूर-1 में परविंदर सिंह खुरमी और संगरूर-2 में प्रदीप चौधरी को इंचार्ज बनाया गया है।
Punjab-Bjp-Appoints-In-Charge-And-Co-In-Charge-For-Its-Obc-Morcha-Organization-Expanded-Ahead-Of-Assembly-Elections-Several-Leaders-From-Ludhiana-And-Amritsar-Entrusted-With-Responsibilities