November 4, 2026 20:29:43

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल में दोपहर 2:11 बजे ब्लास्ट करने की बात, 1984 के दंगों का बदले का जिक्र

Nov4,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार, 4 नवंबर को भेजे गए एक ई-मेल में जिला कोर्ट परिसर में दोपहर 2:11 बजे आईईडी धमाका करने की धमकी दी गई है। ई-मेल में कोर्ट को निशाना बनाने के साथ-साथ स्कूलों में भी बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है। पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने तुरंत चैकिंग शुरू करवाई। ई-मेल में भेजने वाले ने खुद को पंजाब और खालिस्तान से जुड़ा बताते हुए 1984 के सिख दंगों का बदला लेने की बात लिखी है। इसमें 1984 में हुई घटनाओं को लेकर कई राजनीतिक और धार्मिक टिप्पणियां भी की गई हैं। साथ ही 27 नवंबर तक एक जलसे में बम धमाके करने की धमकी का भी जिक्र है। ई-मेल में दिलजीत दोसांझ और राहुल गांधी का नाम लेते हुए उन्हें भी धमकी दी गई है। इसके अलावा स्कूलों के संबंध में दोपहर 1:11 बजे का समय लिखकर अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी गई है। धमकी भरे ई-मेल के अंत में 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' और 'बब्बर खालसा' के नाम के साथ कुछ लोगों के नाम भी लिखे गए हैं। इस मामले में पुलिस की जांच एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

Breaking-News-Threat-To-Blow-Up-Ludhiana-District-Court-E-Mail-Mentions-A-Blast-At-2-11-Pm-And-Refers-To-Revenge-For-The-1984-Riots




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023