November 3, 2026 19:28:32

अकाली+भाजपा गठजोड़ में सीएम चेहरा अकाली दल का होगा, दिवाली के बाद गठबंधन का ऐलान, पीएम बठिंडा आएंगे; ज्यादा सीटों पर लड़ेगी भाजपा

Nov3,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में अकाली दल और BJP का गठबंधन फाइनल हो चुका है। फिलहाल सीट शेयरिंग पर बातचीत चल रही है। भाजपा करीब 35 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। यह भी तय हुआ है कि अकाली दल को ज्यादा सीटें दी जाएंगी। वहीं अगर पंजाब में सरकार बनी तो मुख्यमंत्री अकाली दल का ही होगा। भाजपा से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक दिवाली के बाद इसका ऐलान कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बठिंडा में रैली करेंगे। जहां दोनों दलों के नेता एक मंच पर होंगे। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली और चंडीगढ़ में 2027 में NDA सरकार बनने की बात कही थी। जिसके बाद गठजोड़ तय माना जा रहा है। भाजपा से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक इस बार भाजपा सीट शेयरिंग में बराबरी पर रहना चाहती है। भाजपा करीब 35 से 40 सीटें मांग रही है। बाकी करीब 67 सीटों पर अकाली दल ही चुनाव लड़ेगा। अकाली दल और भाजपा के बीच 1997 से 2017 तक चले गठजोड़ में उन्हें 117 में से सिर्फ 23 सीटें मिलती थीं और 94 पर अकाली दल खुद लड़ता था।

अकाली दल के दूसरे गुटों से गठजोड़ नहीं होगा
चर्चा ये भी थी कि सारे अकाली दल भाजपा के साथ आ सकते हैं। जिसमें बड़ा नाम अकाली दल से टूटकर बने अकाली दल पुनर्सुरजीत का है। हालांकि अब गठजोड़ की संभावना कम नजर आ रही है। इसकी वजह ये है कि यह गुट अभी तक रजिस्टर्ड राजनीतिक पार्टी नहीं बना है। ऐसे में इसके नेताओं को अकाली दल या भाजपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ना होगा।

हरसिमरत फिर मंत्री बन सकती हैं
भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अगर गठबंधन होता है तो फिर अकाली दल को केंद्र सरकार में जगह मिल सकती है। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल फिर से केंद्र में मंत्री बन सकती हैं। इससे चुनाव से पहले पंजाब को केंद्र में प्रतिनिधित्व मिलेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू के केंद्र से हटने के बाद पंजाब से वहां कोई मंत्री नहीं है। भाजपा के साथ गठजोड़ को सुखबीर बादल भी खुलकर नहीं नकार रहे। उन्होंने चंडीगढ़ में 2 बार कहा कि AAP और कांग्रेस उनकी कट्‌टर दुश्मन हैं, इसके अलावा जिससे भी उनकी सोच मिलती, उनके लिए गठबंधन के दरवाजे खुले हैं। हालांकि सांसद हरसिमरत कौर बादल भी एक बार रैली में इसके संकेत दे चुकी हैं।

In-The-Akali-Bjp-Alliance-The-Cm-Candidate-Will-Be-From-The-Akali-Dal-The-Alliance-Will-Be-Announced-After-Diwali-And-The-Pm-Will-Visit-Bathinda-The-Bjp-Will-Contest-A-Larger-Number-Of-Seats




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023