November 3, 2026 18:11:55

पंजाब में पूर्व मंत्री के घर ईडी रेड, 3-4 गाड़ियों में आए अफसर, तड़के सुंदर शाम अरोड़ा के आवास में घुसे; Crpf भी साथ

Nov2,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। होशियारपुर से कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने रेड की। सोमवार सुबह करीब 5 बजे केंद्रीय एजेंसियों की टीम जोधा मल रोड स्थित अरोड़ा के आवास पर पहुंची। अधिकारियों के साथ CRPF के जवान भी मौजूद रहे। आवास के आसपास सुरक्षा जवानों की तैनाती कर दी गई है और घर को घेर लिया गया है। एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने सुंदर शाम अरोड़ा के ठिकानों पर यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन निवारण अधिनियम - PMLA) से जुड़ी जांच के सिलसिले में की है। इससे पहले 27 जनवरी को भी ईडी ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के साथ अरोड़ा के घर पर दबिश दी थी और दस्तावेज खंगाले थे। हालांकि, टीम ने घर के अंदर से क्या मिला, इसे लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की थी। एजेंसी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति बनाने और अवैध रूप से कमाए गए धन को ठिकाने लगाने के आरोपों से जुड़ी हुई है।

रियल एस्टेट और प्रमोटर्स की जांच
ईडी की टीमों ने सिर्फ उनके होशियारपुर स्थित आवास पर ही नहीं, बल्कि उनके बेटे प्रतीक अरोड़ा और उनके साथ जुड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स जैसे कि मार्बेला ग्रुप और गुलमोहर टाउनशिप ग्रुप के प्रमोटरों के ठिकानों पर भी एक साथ छापे मारे हैं। सुंदर शाम अरोड़ा पहले भी मोहाली में एक इंडस्ट्रियल प्लॉट को अवैध रूप से ट्रांसफर और सब-डिवीजन करने के घोटाले के आरोपों और एक विजिलेंस अधिकारी को रिश्वत देने की कोशिश के मामले में कानूनी जांच का सामना कर चुके हैं।

Ed-Raids-Former-Punjab-Ministers-Home-Officers-Arrive-In-3-4-Vehicles-And-Enter-Sunder-Sham-Aroras-Residence-Early-In-The-Morning-Crpf-Also-Present




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023