November 4, 2026 22:43:28

लुधियाना पुलिस की कस्टडी में आरोपी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

Nov3,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में गुरुद्वारा मंजी साहिब में गोली चलाने वाले शूटर की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई है। उसे पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी से फायरिंग के मामले में पुलिस पूछताछ कर रही थी। इस दौरान अचानक के सीने में दर्द होने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की पहचान राज सिंह उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह रूप से फिरोजपुर के गांव नूरपुर माछीवाड़ा का रहने वाला था। पुलिस ने उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। हालांकि, यह भी कहा है कि सही कारण उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की पता चलेगा। वहीं, मृतक के परिजन का आरोप है कि पुलिस राजू को स्वस्थ हालत में पकड़कर लाई थी। उसे कोई बीमारी नहीं थी। पुलिस ने ही उसे कुछ कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई है। अब शव का पोस्टमॉर्टम जज की अगुवाई में होगा।

भतीजा बोला- हमें इंसाफ चाहिए
अस्पताल पहुंचे मृतक के भतीजे नवदीप सिंह ने कहा- आपके पास किसी इंसान को मारने का कोई हक नहीं है। हमें इंसाफ चाहिए। मेरे चाचा कभी बीमार नहीं रहते थे। पुलिस उन्हें तलवंडी से बिल्कुल सही-सलामत सरकारी गाड़ी में लेकर आई थी, लेकिन पता नहीं रात में इन्होंने क्या किया और अब हमें सीधे उनकी डेड बॉडी दिखाई गई है। उसने कहा- उन पर पहले के कुछ केस थे, जिनकी वह सजा काट चुके थे, लेकिन पंजाब पुलिस ने इस बार हद कर दी है। वह थोड़ा-बहुत नशा करते थे और नशा छुड़ाने वाली सरकारी दवाई खाते थे। ये (पुलिस) हमारे बिल्कुल सही बंदे को लेकर गए थे और अब हमें सीधा उसकी डेड बॉडी दिखा रहे हैं। इसलिए, हमें कुछ नहीं बस इंसाफ चाहिए।

Accused-Dies-In-Ludhiana-Police-Custody-Family-Levels-Allegations-Against-The-Police




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023