November 6, 2026 21:22:49

अमेरिका में 6 पंजाबियों ने सीनेटर चुनाव जीता, ज्योत जॉर्जिया असेंबली में पहले सिख मेंबर; सभी ट्रम्प विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी से

Nov6,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में पंजाबी मूल के नेताओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 3 नवंबर को हुए इन चुनावों में संसद से लेकर राज्यों की विधानसभाओं तक पंजाबी उम्मीदवारों ने बड़ी कामयाबी हासिल की। रो खन्ना, मानका ढींगरा, रणजीव पुरी और अश कालरा जैसे बड़े नेताओं ने फिर से चुनाव जीतकर अपनी सीटें बरकरार रखीं। वहीं ज्योत सिंह और पूजा सेठी जैसे नए चेहरों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ज्योत सिंह जॉर्जिया की असेंबली में पहुंचने वाले पहले सिख और भारतीय-अमेरिकी बने हैं, जबकि पूजा सेठी ने टेक्सास में पहली भारतीय-अमेरिकी महिला विधायक बनकर इतिहास रचा है। ये सभी विजेता नेता डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े हैं। ये नतीजे अमेरिका की राजनीति में पंजाबी और भारतीय समुदाय के बढ़ते प्रभाव को साफ दिखाते हैं।
रो खन्ना-डेमोक्रेटिक पार्टी
कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी संसद के लिए फिर से चुने गए हैं। इन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार रितेश टंडन को हराकर करीब 71% वोट हासिल किए। फिलाडेल्फिया में पंजाबी आप्रवासी परिवार में जन्मे रो खन्ना पेशे से वकील और अर्थशास्त्री हैं। ओबामा सरकार के दौरान वे अमेरिका के वाणिज्य विभाग में उप सहायक सचिव रह चुके हैं और 2020 में बर्नी सैंडर्स के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के सह-अध्यक्ष भी थे। 1996 में ओबामा इलिनॉय की राज्य सीनेट का चुनाव लड़ रहे थे। खन्ना उनके लिए लोगों के घरों तक गए और वोट मांगे। यही से उनका राजनीति में सीधा जुड़ाव हुआ।
नाना ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी
रो खन्ना के नाना अमरनाथ विद्यालंकार भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल थे। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ लेख लिखे और विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। इसके लिए उन्हें करीब चार साल जेल में रहना पड़ा था।

Six-Punjabis-Won-Elections-For-The-Senate-In-The-Us-And-Jyot-Became-The-First-Sikh-Member-Of-The-Georgia-Assembly-All-Are-From-The-Anti-Trump-Democratic-Party




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023