November 5, 2026 21:34:22

महिला डॉक्टर जिंदा जली, हुई मौत, पति वेंटिलेटर पर, पिता ने हत्या की आशंका जताई

Nov5,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाबी महिला डॉक्टर शिवानी की इंग्लैंड में घर में आग लगने से मौत हो गई। घर से धुआं निकलता देखकर पड़ोसियों ने आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी। इसके बाद फायर और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर पति-पत्नी को बाहर निकाला। आपातकालीन चिकित्सा सहायता के बावजूद डॉ. शिवानी को बचाया नहीं जा सका। उनके पति दिलावर कटारिया भी आग लगने से गंभीर घायल हो गए। वह बर्मिंघम के क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में कोमा में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। दूसरी तरफ, मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। मायके पक्ष ने घरेलू हिंसा और साजिश की आशंका जताई है। वहीं ससुराल पक्ष इसे शॉर्ट-सर्किट से हुआ हादसा बता रहा है। डॉ. शिवानी की शादी साल 2023 में फगवाड़ा के निकट खट्टी गांव में रहने वाले दिलावर कटारिया के साथ हुई थी। वह इंग्लैंड में पति के साथ रहती थीं। डॉ. शिवानी के पिता डॉ. केके वर्मा ने बेटी की मौत को सामान्य हादसा मानने से इनकार किया है।

घरेलू हिंसा के आरोप
पिता का आरोप है कि बेटी और दामाद के करियर के सिलसिले में इंग्लैंड जाने के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने ससुराल पक्ष पर लगातार बढ़ती मांगों और घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए हैं।  पिता ने मामले की निष्पक्ष और गहन आपराधिक जांच की मांग की है। उन्होंने भारत के विदेश मंत्रालय और ब्रिटेन के हाई कमीशन से भी हस्तक्षेप की अपील की है, ताकि आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सके।

Female-Doctor-Burned-Alive-And-Died-Husband-On-Ventilator-Father-Suspects-Murder




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023