September 1, 2026 10:38:12

सिविल लाइंस में सरेआम कारों के शीशे तोड़कर कीमती सामान चोरी, फुटेज में कैद हुई वारदात

Aug31,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। सिविल लाइंस में रात के सन्नाटे में एक शातिर चोर ने सड़क पर खड़ी दो लग्जरी कारों के शीशे तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि जब पीड़ित शिकायत दर्ज करवाने थाना डिवीजन नंबर 8 पहुंचे, तो थाने का गेट अंदर से बंद मिला। जानकारी के मुताबिक कार मालिक सुबह जब अपनी गाड़ियों के शीशे टूटे देखे तो उनके होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक रात के समय पैदल आता है और सुनसान जगह पर खड़ी गाड़ियों की रेकी करता है। चोर ने बड़ी चालाकी से पहली कार का साइड शीशा तोड़ा और अंदर रखा एक कीमती लैपटॉप निकाल लिया।  इसके बाद उसने दूसरी कार को भी निशाना बनाया और शीशा तोड़कर नकदी व जरूरी दस्तावेजों से भरा पर्स समेट लिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चोर बिना किसी खौफ के बड़े आराम से पैदल ही मौके से चंपत हो गया। फिलहाल थाना 8 की पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Valuables-Stolen-After-Car-Windows-Were-Smashed-In-Broad-Daylight-In-Civil-Lines-Incident-Captured-On-Footage




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us