लुधियाना में कैश जमा कराने गए भाजपा नेता की बदमाशों से झड़प, एटीएम पर पिस्टल तान डेढ़ लाख छीनने का प्रयास, मामला दर्ज
Aug29,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना। साहनेवाल में एटीएम पर कैश जमा कराने आए एक भाजपा नेता पर एक बदमाश ने पिस्टल तान दी। जिसके बाद उससे डेढ़ लाख रुपए छीनने का प्रयास किया। लेकिन नेता डरा नहीं और विरोध किया। उसने बदमाश की पिस्टल छीन ली। फिर उसे धक्का देकर एटीएम रुम से बाहर निकाल दिया। दोनों में हाथापाई के दौरान आरोपी का सिर शीशे से टकराया और वह घायल हो गया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का डेढ़ मिनट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने जब जांच की तो पिस्टल टॉय गन निकली। थाना साहनेवाल की पुलिस ने साहनेवाल के महिंद्र कुमार की शिकायत पर खन्ना के हरमनजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिंद्र कुमार अनुसार वे भाजपा नेता है। वे एटीएम पर पैसे जमा कराने गया था। इसी बीच एक पगड़ीधारी युवक ने पीछे से आकर पिस्टल तान दी और पेमेंट देने को कहा। लेकिन वे डरा नहीं और बदमाश का विरोध किया। जिसके बाद उसकी पिस्टल छीनकर शोर मचाया। जिस पर लोग इकट्ठा हो गए और बदमाश को पकड़ लिया।
Bjp-Leader-Clashes-With-Miscreants-While-Attempting-To-Deposit-Cash-In-Ludhiana-Attempt-Made-To-Snatch-1-50-Lakh-At-Gunpoint-At-An-Atm-Case-Registered