पंजाब में अकाली+भाजपा की सीट शेयरिंग फाइनल, शिअद से 3 ज्यादा सीटों पर लड़ेगी भाजपा; सरकार बनी तो सीएम कौन, इस पर भी सहमति
Aug31,2026
| Enews Team | Punjab
पंजाब। पंजाब चुनाव से पहले BJP और अकाली दल का गठजोड़ फाइनल हो गया है। इसमें सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से लेकर सीएम चेहरा तक शामिल है। यह भी तय है कि 2027 के चुनाव में भाजपा बड़े भाई की भूमिका में होगी। वह अकाली दल से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। BJP सूत्रों के मुताबिक सीट शेयरिंग के फॉर्मूले का बेस 2024 लोकसभा चुनाव का रिजल्ट रखा गया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा 23 सीटों पर पहले, 7 सीटों पर दूसरे और 28 सीटों पर तीसरे स्थान पर रही है। इसके अलावा भाजपा ने दो और सीटें मांगी हैं। सीएम चेहरे को लेकर भी बात फाइनल हो चुकी है। गठजोड़ रिजल्ट से पहले किसी को सीएम चेहरा नहीं बनाएगा। गठजोड़ पर सीधे PM नरेंद्र मोदी नजर रख रहे हैं। सितंबर में ही इसका ऐलान हो सकता है। गठजोड़ का ऐलान न होने की वजह से इन्हें अभी पब्लिश नहीं किया जा रहा है।
अकाली+BJP सीट शेयरिंग का फॉर्मूला कैसे तैयार हुआ?
गठजोड़ से पहले BJP ने 2024 में लोकसभा चुनाव का डेटा खंगाला। इसमें पता चला कि अगर दोनों का गठबंधन रहता तो दोनों के उम्मीदवार मुकाबले में ही नहीं, बल्कि विनिंग पोजिशन में हो सकते थे। 2024 में वोट % के हिसाब से अकाली दल और भाजपा के वोट मिलाकर 31.98% हो जाते। जो कांग्रेस और AAP से करीब 5-6% ज्यादा रहते। भाजपा के इस तर्क के बाद ही 60:57 सीटों के फॉर्मूले पर अकाली दल से सहमति बनती हुई दिख रही है। चूंकि अकाली दल लगातार 2 विधानसभा चुनाव हार चुका है। वह बहुमत तो दूर विपक्षी दल तक नहीं बना, ऐसे में अकाली दल अभी भाजपा की शर्तें मानता हुआ नजर आ रहा है।
Seat-sharing-between-the-akali-dal-and-bjp-in-punjab-has-been-finalized-the-bjp-will-contest-three-more-seats-than-the-sad-an-understanding-has-also-been-reached-regarding-who-will-be-the-chief-minister-if-the-alliance-forms-the-government