लुधियाना। लुधियाना के थाना जमालपुर के अधीन आते इलाके में एक कब्पड़ा कारोबारी ने शाकी हालातों में खुदखुशी कर ली। उसने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड किया है। सूत्रों के अनुसार कारोबारी कर्ज व लेनदारों के दबाव से तंग था। सुसाइड का पता तब चला, जब वह बेटी को ट्यूशन लेने के लिए नहीं गया। पुलिस के मुताबिक मरने वाले कारोबारी का नाम सन्नी कुमार चावला (45) है। वह बाबा थान सिंह चौक पर ‘वन डे कलेक्शन’ के नाम से रेडीमेड कपड़ों का शोरूम चलाते थे। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घर में किसी तरह के क्लेश या फिर नशा-बीमारी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। थाना जमालपुर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने कहा कि मृतक पिछले 3 से 4 महीने वह परेशान चल रहा था। उसका कारोबार भी नहीं चल रहा था। परिवार ने किसी पर कोई कार्रवाई नहीं करवाई है। मृतक के भाई बृजमोहन चावला ने बताया कि सन्नी गुरूवार शाम बेटी को ट्यूशन छोड़कर आए थे। उन्हें 6 बजे बेटी को वापस लेने जाना था लेकिन जब वह नहीं पहुंचे तो बेटी ने उन्हें फोन किया। सन्नी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सन्नी की पत्नी ने पड़ोसियों को फोन कर घर जाकर देखने को कहा। जब पड़ोसी घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला था और सन्नी का शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटक रहा था। परिजनों के अनुसार सन्नी पर बाजार के लोगों का लाखों रुपये का कर्ज था। लेनदार लगातार पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे। मृतक के भाई ने बताया कि लेनदार कहते थे कि वे पैसे मांगना बंद नहीं करेंगे जिससे सन्नी काफी मानसिक परेशानी में थे।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)