यशपाल शर्मा, लुधियाना
कहते हैं नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच तैनात सेवादार भी कभी कभी कमिश्नर की पाॅवर को भी मात देते हैं। ऐसा ही मामला निगम जोन ए में बिंदरा कालोनी में बन रही इल्लीगल दुकानों के निर्माण में सामने आया है। जहां पर आज नगर निगम ए जोन की बिल्डिंग ब्रांच ने कार्रवाई करनी थी, लेकिन एक सेवादार ने इस पूरी प्लानिंग को फेल कर दिया। असल में उक्त कार्रवाई से पहले ही तड़के में उक्त सेवादार की ओर से पुलिस मुलाजिमों को ये मैसेज डाल दिया गया कि किसी कारण वश आज की कार्रवाई रदद कर दी गई है, जिसके बाद कार्रवाई की पूरी प्लानिंग धरी की धरी रह गई। बड़ी बात है कि ये सेवादार ये मेसेज डालने के बाद अपना मोबाइल तक बंद कर लेता है। इसके बाद वे दिन भर न आफिस में आया और न ही उसने अपना मोबाइल ऑन किया। आपको बता दें लुधियाना के जोन ए के तहत आते बुडढा नाला चांद सिनेमा के नजदीक घोरी बाबा मजार से कुछ दूरी पर बिंदरा कालोनी में धड़ल्ले से इल्लीगल दुकानों का निर्माण जारी है। हालांकि इसी जगह से कुछ मीटर की दूरी पर एक इल्लीगल कालोनी का निर्माण भी पहले चर्चा में आया था। बताया जाता है कि इस इल्लीगल निर्माण का ठेका एक शरारती ने उठाया हुआ है और उसकी ओर से इस इल्लीगल निर्माण को लेकर सांठगांठ की जा रही है। वहीं कुछ पत्रकारों को धमकाए जाने की भी बातें निकल कर सामने आई हैं। उक्त मामले में एक पकंज नाम के शख्स की ओर से शिकायत की गई है।
-----------
सेवादार ने उठाया लच्छा,एटीपी व इंस्पेक्टर चुप क्याें
बिंदरा कालोनी में जिस निर्माण की बात हम कर रहे हैं, उसमें करीब 5 हजार गज की जमीन में इल्लीगल दुकानें बनाने को लोहे के पिल्लर तक डाल दिए गए हैं। बताया जाता है कि इस निर्माण में लाखों रुपए की बंदरबांट होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। सूत्र बताते हैं कि इस निर्माण में बिल्डिंग ब्रांच का सेवादार ही लाखों रुपए जेब में डाल चुका है, लेकिन अगर इसमें सच्चाई है तो ए जोन के एटीपी कपिल देव व इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह मक्कड़ की ओर से अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं डाली गई। बड़ी बात है कि बिल्डिंग इंस्पेक्टर मौके पर अभी तक काम बंद करवाने भी नहीं गए। सुनने में आ रहा है कि ये तथाकथित सेवादार अब एमटीपी के निशाने पर है और उस पर तुरंत कार्रवाई भी हो सकती है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)