April 20, 2026 17:37:31

कांग्रेस नेता इंद्रजीत इंदी को मिली अंतरिम जमानत, सरकारी ड्यूटी में बांधा डालने और मारपीट के आरोप में हुआ था पर्चा दर्ज

Apr17,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में सरकारी काम कर रहे मजदूरों से मारपीट और धमकाने के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू के करीबी और पार्षद पति इंदरजीत सिंह इंदी को शुक्रवार कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. गुरप्रीत कौर की अदालत ने यह राहत दी। जानकारी के अनुसार थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने जेई रूपिंदर सिंह की शिकायत पर इंदी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि आरोपी ने सग्गू चौक से हंबड़ा रोड तक सड़क की स्क्रैपिंग कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की और उन्हें धमकाया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा आई। सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के वकीलों ने दलील दी कि उसे राजनीतिक रंजिश के तहत झूठा फंसाया गया है और वह जांच में शामिल होने को तैयार है। वहीं, सरकारी वकील ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी ने गंभीर अपराध किया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को अंतरिम जमानत दे दी।

Congress-Leader-Indrajit-Indi-Granted-Interim-Bail-After-Being-Booked-For-Obstructing-Government-Duty-And-Assault




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023