April 20, 2026 17:34:29

अफसरों और राजनेताओं के करीबी ठेकेदार राजू गिरफ्तार, रेहड़ी फड़ी वालों को पीटकर करता था अवैध वसूली, सरकारी ड्यूटी में डाली बांधा

छह महीने बाद भी पार्किंग टेंडर नहीं लगा सके मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और कमिश्नर

चर्चा: नगर निगम में ठेकेदार राजू के मुताबिक रखी जाती है पार्किंग टेंडरों की शर्तें

Apr17,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। नगर निगम अफसरों और राजनेताओं का करीबी रहा ठेकेदार राजू आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में पहुंच चुका है। उसके खिलाफ पुलिस ने रेहड़ी फड़ी वालों को पीटकर अवैध वसूली करने और सरकारी ड्यूटी में बांधा डालने के आरोप है। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने सब्जी मंडी मार्किट कमेटी के सेक्रेटरी हरिंदर सिंह गिल की शिकायत पर सैयद रज़ा हुसैन उर्फ राजू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता सब्जी मंडी मार्किट कमेटी के सेक्रेटरी हरिंदर सिंह गिल ने कहा कि सलेम टाबरी स्थित सब्जी मंडी में जो रेहड़ियाँ, फड़ियाँ और पार्किंग का ठेका राजू के पास था। उसका ठेका 01-04-2025 से 31-03-2026 तक था। लेकिन पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ में वर्ष 2026-27 के ठेके के संबंध में रिट याचिका लंबित होने के कारण, कमेटी की मंजूरी के बाद लिखित आदेश जारी कर पुराने ठेके को ही 01-04-2026 से आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद ठेकेदार सैयद रज़ा हुसैन उर्फ राजू ने रेहड़ी, फड़ी और पार्किंग वालों को डरा-धमका कर उनसे सरकारी दरों से अधिक पैसे वसूलने शुरू कर दिए। शिकायतें मिलने पर मैंने सैयद रज़ा हुसैन उर्फ राजू को दफ्तर बुलाया और उसे प्राप्त शिकायतों से अवगत कराते हुए ऐसा न करने के लिए कहा। इस पर उक्त आरोपी ने मुझे धमकी दी। आरोपी ने इस प्रकार मेरी सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली और रेहड़ी-फड़ी वालों के साथ मारपीट कर उनसे जबरन वसूली की तथा जान से मारने की धमकियाँ भी दीं। जिस पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

राजू के कहने पर निगम के पार्किंग टेंडरों की रखी जाती थी शर्तें

वहीं चर्चा है कि ठेकेदार राजू का इतना दबदबा था कि नगर निगम के ज्यादातर पार्किंग ठेके उसी को अलॉट होते थे। इसके लिए उसकी अफसरों से लेकर राजनेताओं तक अच्छी सेटिंग थी। जिसमें सभी को हिस्सेदारी जाती थी। राजू इतना बाहुबली था कि उसके कहने पर नगर निगम के पार्किंग ठेकों की शर्तें रखी जाती थी। जिसके चलते शर्तें ऐसी होती थी, जिसे सिर्फ वह ही पूरा कर पाता था। इस कारण बाकी ठेकेदार उक्त टेंडर की रेस से बाहर हो जाते थे।

छह महीने बाद भी मेयर व निगम कमिश्नर नहीं लगा सके टेंडर

वहीं बता दें कि पिछले साल नवंबर महीने में एफएंडसीसी की मीटिंग हुई थी। जिसमें मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर और डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर व पूर्व कमिश्नर आदित्य डेचलवाल की और से सभी पार्किंग साइटों के दोबारा टेंडर लगाने का मत्ता पास किया था। लेकिन छह महीने बीतने के बाद भी वह टेंडर नहीं लगा सके। वहीं नए कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल द्वारा भी टेंडर लगाने की बात कही गई थी। लेकिन वे भी इस कार्य को पूरा नहीं कर सकी। सूत्रों के अनुसार राजू इतना बाहुबली है कि उसकी मर्जी के बिना टेंडर प्रक्रिया ही शुरु नहीं हो पाती।

Raju-A-Contractor-Close-To-Officials-And-Politicians-Was-Arrested-For-Allegedly-Beating-Up-Street-Vendors-And-Extorting-Money-From-Them-He-Was-Also-Allegedly-Tied-Up-On-Government-Duty




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023