April 20, 2026 14:34:27

पंजाबी महिला ड्रग डीलर को 15 साल कैद, केटामाइन क्वीन के नाम से फेमस, हॉलीवुड सेलिब्रिटीज कस्टमर; ड्रग्स लेने से एक्टर की हुई मौत

Apr9,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। अमेरिका में केटामाइन क्वीन के नाम से फेमस पंजाबी मूल की महिला जसवीन संघा को 15 साल की सजा सुनाई गई है। लॉस एंजेलिस फेडरल कोर्ट के जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने 8 अप्रैल को सजा सुनाते हुए कहा कि संघा ने हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स को ड्रग्स सप्लाई कर लग्जरी जिंदगी जी। फ्रेंड्स सीरीज के फेमस एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत में उसका सीधा रोल था। पेरी की 2023 में केटामाइन ओवरडोज से मौत हुई थी। जसवीन ने खुद कबूल किया था कि उन्होंने पेरी को केटामाइन बेची थी। संघा के परिवार का कनेक्शन जालंधर के पास फिल्लौर से है। जालंधर के संघा गांव से जुड़े गोत्र की जसवीन संघा का जन्म 22 जुलाई 1983 को लंदन (ब्रिटेन) में हुआ। माता नीलम सिंह और पिता बलजीत सिंह छोकर इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। दादा-दादी ईस्ट लंदन में फैशन रिटेल बिजनेस चलाते हैं और रॉयल फैमिली है। परिवार बाद में कैलिफोर्निया के कैलाबासास चला गया, जहां जसवीन का बचपन बीता। वे अमेरिका-ब्रिटेन की ड्यूल सिटीजन हैं।

MBA की, ड्रग कारोबार में उतरी

जसवीन संघा ने कैलाबासास से 2001 में हाई स्कूल, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया इरवाइन से बीए और हल्ट बिजनेस स्कूल से एमबीए की। उसने कुछ समय तक नौकरी भी की। लेकिन बाद में लॉस एंजेलिस के नॉर्थ हॉलीवुड में अपने घर को संघा स्टैश हाउस बना लिया यानी यहां पर वे केटामाइन, मेथ और अन्य ड्रग्स बेचने लगीं। हॉलीवुड के सेलिब्रिटीज उसके कस्टमर थे। सोशल मीडिया पर वे खुद को आर्ट क्यूरेटर और लग्जरी लाइफस्टाइल वाली महिला दिखाती थीं। उसके पास एलवी के महंगे पर्स, बैग्स क्लेक्शन में थे। वे विदेश में ही छुट्टियां बिताने की शौकीन थी।

10 लाख में बेची थी केटामाइन

2019 में कोडी मैक्लौरी नाम के एक व्यक्ति को उसने केटामाइन बेची, जो ओवरडोज से मर गया। इसके बाद अक्टूबर 2023 में मैथ्यू पेरी को 10 लाख रुपए में 51 वायल केटामाइन बेची। पेरी के घर के हॉट टब में उनकी लाश मिली। मेडिकल एग्जामिनर ने केटामाइन को मौत का मुख्य कारण बताया। अगस्त 2024 में जसवीन को दोबारा गिरफ्तार किया गया। इससे पहले उसे मार्च 2024 में एक अन्य ड्रग केस में अरेस्ट किया गया था। इस मामले में संघा सहित 5 आरोपी थे, जिसमें दो डॉक्टर और पेरी का असिस्टेंट भी शामिल थे। सितंबर 2025 में उन्होंने 5 फेडरल चार्जेस पर गुनाह कबूल कर लिया। कोर्ट में जसवीन के वकीलों ने पहली बार की गलती और जेल में अच्छा व्यवहार बताकर सजा कम करने की अपील की। लेकिन जज ने सख्ती दिखाई।

पेरी का फायदा उठाकर लग्जरी लाइफ बिताई

जसवीन संघा और मैथ्यू पेरी के बीच कोई दोस्ती नहीं थी। संघा के वकील ने स्पष्ट किया कि उनके संबंधों की खबरें महज अफवाहें हैं। असल में संघा मुख्य ड्रग सप्लायर थी, जिसने बिचौलियों के जरिए पेरी तक केटामाइन पहुंचाया। पेरी को सीधे तौर पर संघा से कभी बात करने की जरूरत नहीं पड़ी। अक्टूबर 2023 में संघा ने पेरी के सहायक को केटामाइन बेची, जो पेरी की मौत का कारण बना। साक्ष्य मिटाने की कोशिशों के बावजूद संघा ने सितंबर 2025 में अपना गुनाह कबूल कर लिया। 8 अप्रैल को अदालत ने उन्हें ड्रग बेचने और पेरी की मौत का दोषी मानकर 15 साल की सजा सुनाई।

Punjabi-Female-Drug-Dealer-Jailed-For-15-Years-Famous-As-Ketamine-Queen-Hollywood-Celebrities-Customer-Actors-Death-By-Taking-Drugs




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023