April 20, 2026 14:36:08

लुधियाना में पड़ोसियों से तंग आकर दंपती ने दी सुसाइड की धमकी, वीडियो बना किया शेयर, पुलिस पर भी आरोप

Apr9,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में एक दंपती ने पड़ोसियों द्वारा परेशान करने के चलते सुसाइड करने की धमकी देते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में महिला ने आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी उसे लगातार परेशान कर रहा है। उसने इज्जत पर भी हाथ डाला। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सास और जेठानी के कहने पर उसके साथ यह सब किया जा रहा है। पुलिस भी उनकी नहीं सुन रही। उसने कहा कि अगर इस मामले में जल्दी कुछ नहीं किया गया, तो वे आत्महत्या कर लेंगे। वीडियो की जानकारी मिलते ही परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दंपती की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। मगर उनकी सुनवाई नहीं हुई। महिला ने आरोप लगाया कि 2 दिन से हमें मार रहे हैं। पीट रहे हैं। हमारे घरवालों से मिलकर, हमारी बात ही नहीं सुनते। हमें टॉर्चर करते हैं। साथ में लड़ते हैं। परसों मारा। कल भी मारा। मेरे बाल नोंच-नोंच कर ऐसे कर दिए। हमारी मदद करो। हम दोनों मियां-बीवी सुसाइड करने जा रहे हैं। हमारी मदद करो। हमें इंसाफ दिलाओ। मेरी इज्जत पर हाथ डाला। मुझे बचा लो। नहीं तो हम सुसाइड करने जा रहे हैं।


पत्नी को मारा, उस पर हाथ डाला

पति ने आरोप लगाया कि हमारे साथ इंसाफ होना चाहिए। हम सुसाइड करने जा रहे हैं। पड़ोसियों के डर से, वे हमें मारते–पीटते हैं। उन्होंने हमारा दरवाजा तोड़ दिया। बिजली काट दी। मेरे रोकने के बावजूद मेरी पत्नी पर हाथ उठाया। पत्नी पर हाथ डाला। प्लीज हमारी मदद करो। हमारी कोई नहीं सुन रहा। कोई पुलिसवाला भी नहीं सुन रहा। हम चाहते हैं कि हमारे साथ इंसाफ हो। हमारी सुसाइड के जिम्मेदार मेरे घरवाले और पड़ोसी होंगे। ASI जसविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

In-Ludhiana-A-Couple-Threatened-Suicide-After-Being-Harassed-By-Their-Neighbors-Filmed-A-Video-And-Shared-It-Also-Accusing-The-Police




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023