February 27, 2026 04:04:39

ब्रेकिंग न्यूज - जगराओं सीटी यूनिवर्सिटी का वीसी टर्मिनेट, खाना मांगने पर गालियां देने के आरोप, स्टूडेंट्स के हंगामे के बाद एक्शन

Feb24,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की सीटी यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों का आरोप है कि उन्हें मोहर्रम के महीने में सहरी और इफ्तारी में प्रोपर खाना नहीं मिल रहा है। मेस में बार-बार डिमांड कर रहे हैं, लेकिन डिमांड को अनदेखा किया जा रहा है। स्टूडेंट्स ने कहा कि जब उन्होंने डिमांड की तो वीसी ने उनकी प्रॉब्लम सॉल्व करने के बजाए उन्हें गालियां तक दे दी और उन्हें यूनिवर्सिटी से बाहर निकलाने को कह दिया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने वीसी के खिलाफ मोर्चा खोला और गेट पर धरना लगाकर बैठ गए। मामला बिगड़ता देख भारी संख्या में पुलिस बल को वहां तैनात किया गया। एसडीएम उपिंदरजीत कौर बराड़, एसएसपी अंकुर गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शाही इमाम मोहम्मद उस्मान भी वहां पहुंचे। उन्होंने पहले स्टूडेंट की बातें सुनीं और इसके बाद प्रबंधन के साथ बैठक की। तीन दौर की बैठक के बाद प्रबंधन ने वीसी नितिन टंडन को टर्मिनेट करने का फैसला किया। यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि वीसी डॉ नितिन टंडन को टर्मिनेट कर दिया है और एसडीएम जगराओं की अगवाई में एक कमेटी बनाई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी। बता दें कि हंगामे का वीडियो जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक्स (ट्विटर) पर टैक कर पोस्ट किया था। उन्होंने सीटी यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Breaking-News-Jagraon-City-University-Vc-Terminated-Accused-Of-Abusing-Students-For-Asking-For-Food-Action-Taken-After-Student-Uproar




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023