डेस्क, खन्ना / लुधियाना
जिला प्रशासन लुधियाना की ओर से खन्ना के दशहरा ग्राउंड में 21 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित किए जा रहे पंजाब सखी शक्ति मेला–2026 के पांचवें दिन लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर श्री हिमांशु जैन ने विशेष रूप से शिरकत की। डीसी की मौजूदगी से मेले की रौनक और भी बढ़ गई तथा लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। डिप्टी कमिश्नर ने मेले का पूरा आनंद लेते हुए विभिन्न स्टालों का दौरा किया, व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत कर सीधा फीडबैक भी लिया।
मेले में पहुंचकर डिप्टी कमिश्नर श्री हिमांशु जैन ने सबसे पहले सेल्फ हेल्प ग्रुप्स द्वारा लगाए गए स्टालों पर जाकर वहां तैयार किए गए सामान की जानकारी ली। उन्होंने हाथ से बने कपड़े, फुलकारी, सजावटी सामान, घरेलू खाद्य पदार्थ और हस्तशिल्प की खुलकर सराहना की। उन्होंने सेल्फ हेल्प ग्रुप्स से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसे मेले महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। उन्होंने सेल्फ हेल्प ग्रुपों से मेले से जुड़े अनुभव और बिक्री को लेकर फीडबैक लिया तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
डिप्टी कमिश्नर ने सिर्फ व्यवस्थाओं का निरीक्षण ही नहीं किया, बल्कि मेले की रौनक का पूरा आनंद भी उठाया। उन्होंने गोलगप्पे और चाट का स्वाद लिया, कई तरह के खेल खेलकर मनोरंजन किया और पारंपरिक कुश्ती सहित अन्य लोक खेलों के मुकाबले देखकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खेलों को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)