लुधियाना। लुधियाना में मंगलवार देर रात पुलिस की वर्दी पहन लोगों को ऐंठने वाली फर्जी महिला पुलिसकर्मी पकड़ी गई। आरोपी युवती पुलिसवाली बनकर ट्रक ड्राइवरों पर पहले तो रोब झाड़ती, फिर उनसे अवैध वसूली करती। हर रोज ऐसा करता देख ट्रक ड्राइवरों ने उससे पुलिस का आईकार्ड दिखाने को कहा। ऐसा सुनते ही उसके हावभाव बिगड़ गए। इसके बाद पुलिस मुलाजिम बताकर कागजात जांचने के नाम पर अवैध वसूली कर रही महिला को ड्राइवरों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवती की पहचान गुरदासपुर निवासी रमनदीप कौर (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह पुलिस की वर्दी पहन कर सड़क पर उतरती, ट्रकों को रुकवाती और दस्तावेज चेकिंग का दबाव बनाकर ड्राइवरों से नकदी ऐंठती थी। डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। महिला के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है।
Fake-Female-Employee-Arrested-In-Ludhiana-Used-To-Extort-Money-From-People-Posing-As-An-Employee
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)