डेस्क, लुधियाना
इल्लीगल कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने बाडेवाल एरिया में बन रही तीन इल्लीगल कॉलोनियों पर बुलडोजर के जरिए तोड़फोड़ की। ये कार्रवाई निगम जोन डी की बिल्डिंग ब्रांच ने की और इस कार्रवाई की अगुवाई एटीपी हरविंदर सिंह हन्नी की ओर से की गई। इस कार्रवाई दौरान एक गैर-कानूनी कॉलोनी दलजीत नगर, न्यू अग्र नगर (मैगनेट रिसोर्ट) और गोबिंद नगर में बिना ले आउट प्लान पास करवाए बनाई जा रही थी।
असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) हरविंदर सिंह हनी ने बताया कि MC कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता के निर्देशों पर काम करते हुए, वे रेगुलर तौर पर गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।इसके अलावा, नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों से अपील करते कहा कि वे निगम से बिल्डिंग प्लान मंज़ूर करवाने के बाद ही कंस्ट्रक्शन का काम शुरू करें, नहीं तो गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Mc-Yellow-Paw-Fell-On-Three-Illegal-Colonies-Being-Built-In-The-Badewal-Area
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)