February 17, 2026 04:35:15

लुधियाना में कांग्रेसी लीडरों की गलत शब्दावली खिलाफ रोष तेज, बैंड बाजा लेकर पहुंचे आप नेता, कैबिनेट मंत्री ईटीओ पर अभद्र टिप्पणी से नाराज

Feb13,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ कांग्रेस नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बैंड बाजे वाले बयान पर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो चुकी है। दरअसल, इसका आम आदमी पार्टी ने आक्रामक रूख देखने को मिल रहा है। जिसके चलते शुक्रवार को जिला स्तर पर आम आदमी पार्टी कांग्रेस व प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ प्रदर्शन किया। फिरोजपुर रोड डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के नजदीक बैंड बाजों के साथ रोष जाहिर करने आम आदमी पार्टी नेतागण पहुंच रहे है। जिला स्तर पर प्रदर्शन करने की शुरुआत आज लुधियाना से की की गई हे। आम आदमी पार्टी के विधायक, नेता व कार्यकर्ता आज डीसी दफ्तर में प्रदर्शन करेंगे और प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। प्रताप सिंह बाजवा के बयान पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ व उनकी पत्नी भी विरोध जता चुकी हैं। ईटीओ ने कहा था कि बाजवा ने बैंड बाजा बजाने वालों का अपमान किया है। इसके साथ ही उनकी और कांग्रेस पार्टी की दलित विरोधी सोच भी सामने आ गई। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर चंडीगढ़ में प्रताप सिंह बाजवा के सरकारी घर के बाहर प्रदर्शन कर चुकी है। आप ने बैंड बाजा बजाकर प्रताप सिंह बाजवा का विरोध किया था। अब आप जिला स्तर पर इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

Anger-Intensifies-In-Ludhiana-Against-Congress-Leaders-Foul-Language-Aap-Leaders-Arrive-With-Bands-And-Bajas-Cabinet-Minister-Angered-By-Etos-Vulgar-Remarks




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023