October 13, 2026 12:18:26

अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ, 1 अगस्त से लागू, शेयर बाजार पर आ सकता है बड़ा असर

Jul30,2025 | Desk | Ludhiana

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि भारत, रूस से हथियार और ऑयल खरीद रहा है, इसलिए उस पर जुर्माना भी लगाएंगे। सूत्र बताते हैं कि भारत चाहता था कि अमेरिका भारत पर 10 फीसदी से कम टैरिफ लगाए, लेकिन 25 फीसदी टैरिफ लगाए जाने से भारतीय कंपनियों की भी मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। ट्रम्प ने एक और पोस्ट में कहा कि अमेरिका के साथ भारत का व्यापार घाटा बहुत ज्यादा है, इसलिए वे भारतीय सामानों पर टैरिफ लगा रहे हैं। आपको बता दें कि कल शेयर बाजार में सभी सैगमेंट की एक्सपायरी है और ऐसे में अमेरिका की ओर से लगाए इस टैरिफ को भारतीय शेयर बाजार कैसे लेता है, अब इसकी चिंता इंवेस्टर्स व बड़ी कंपनियों को होने लगी हैं। अमेरिका की ओर से लगाया टैरिफ परसों यानि एक अगस्त से लागू हो जाएगा। 

भले ही भारत, अमेरिका का दोस्त है, लेकिन पिछले कुछ सालों में अमेरिका ने उसके साथ कम व्यापार किया है क्योंकि उसके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं। दरअसल, भारत की कई नीतियां ऐसी हैं जो अमेरिकी कंपनियों को व्यापार करने में मुश्किलें पैदा करती हैं। भारत आज भी अपने ज्यादातर हथियार रूस से खरीदता है। इतना ही नहीं, चीन के साथ मिलकर भारत, रूस से बड़ी मात्रा में तेल और गैस भी खरीदता है, जबकि पूरी दुनिया चाहती है कि रूस यूक्रेन में हिंसा रोके। इन सब वजहों से अब अमेरिका ने फैसला किया है कि भारत से आने वाले सामानों पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाएगा। इसके अलावा पेनल्टी भी लगाई जाएगी। दोनों देशों के बीच सबकुछ सही नहीं है। भारत साफ कर चुका है कि वह अपने कृषि और डेयरी क्षेत्र को विदेशी कंपनियों के लिए नहीं खोलेगा। भारत गैर-कृषि क्षेत्रों में समझौता करने को तैयार है। अमेरिका के टैक्स कम करने पर भारत अमेरिकी औद्योगिक सामानों पर टैक्स पूरी तरह से खत्म करने की भी पेशकश कर चुका है। इसके अलावा बोइंग से और विमान खरीदने की भी संभावना जताई है।

America-Imposed-25-Percent-Tariff-On-India-Effective-From-August-1-May-Have-A-Big-Impact-On-The-Stock-Market




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023