October 13, 2026 13:09:20

लोधी क्लब इलेक्शन विवाद में तीन मेंबर्स को नोटिस, एक मेंबर पुलिस उठाकर ले गई थी थाने में

Mar5,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

जहां एक ओर सतलुज क्लब चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ है, वहीं दूसरी ओर लोधी क्लब में वोटिंग वाले दिन हुए हंगामें को लेकर तीन क्लब मैंबर्स को नोटिस जारी हो गया है। ये नोटिस डा. गौरव सचदेवा, रिपु दमन और मैस के कैंडीडेट रहे सुखपाल सिंह को जारी किया गया है। गौर हो कि लोधी क्लब में वोटों की काउंटिंग के दौरान पूर्व जनरल सेक्रेटरी सीए नितिन महाजन की ओर से इलेक्शन आब्जर्वर को डा. गौरव, रिपु दमन और सुखपाल सिंह के खिलाफ धक्का मुक्की करने व गाली गलौच की शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस की ओर से रिपु दमन को पुलिस क्लब से उठा अपने साथ सराभा नगर थाना ले गई थी, जबकि पुलिस की इस कार्रवाई दौरान डा. गौरव क्लब से निकल गए थे। हालांकि बाद में रिपु दमन को भी पुलिस की ओर से राजनीतिक दबाव के चलते छोड़ दिया गया था। लेकिन अब लोधी क्लब में दोबारा से सीए नितिन महाजन की टीम आने के बाद अब पुरानी शिकायत पर एक्शन लेते हुए एसडीएम वेस्ट पीसीएस अधिकारी पूनमप्रीत कौर की ओर से तीनों मेंबर को नोटिस जारी कर इस पूरे विवाद में 24 घंटे में जबाव मांगा है। बताया जाता है कि इन मैंबर्स की ओर से आज अपना जबाव दाखिल भी कर दिया गया है।

Notice-To-Three-Members-In-Lodhi-Club-Election-Dispute-One-Member-Was-Taken-To-The-Police-Station-By-The-Police




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023