September 16, 2026 04:53:03
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की पंजाब रैली:बोले- काले कानून वापस लेकर किसान आंदोलन खत्म कराया तो उसका नोटि

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की पंजाब रैली:बोले- काले कानून वापस लेकर किसान आंदोलन खत्म कराया तो उसका नोटिफिकेशन कहां है?; नवजोत सिद्धू गैरहाजिर

Feb11,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार पंजाब के लुधियाना में रैली के लिए पहुंचे हैं। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर पार्टी कार्यक्रम से दूरी बनाई है। समराला वर्कर सम्मेलन में खड़गे ने कहा- पंजाब सिख गुरुओं की धरती है। गुरु नानक देव जी ने हिंदुस्तान शब्द दिया। हमे इसे कायम रखना है। एकता का संदेश हमें दिया, हमें हर समाज को एक करके रखना है। पंजाब हमारे देश की आन, बान व शान है। किसान व जवान, इस देश के मजबूत स्तंभ हैं। लाल बहादुर शास्त्री जी ने नारा दिया, जय जवान जय किसान। ये दोनों नारे सिर्फ पंजाब में फिट होते हैं। पंजाब देश के लिए रक्षा कवच बनाती है और धान भी देती है। 20 प्रतिशत धान सिर्फ पंजाब से मिलता है। मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों से दोनों संस्थाओं जवान व किसानों को बर्बाद कर दिया। किसान दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे, उनसे बात भी नहीं की। किसान 3 काले कानून के खिलाफ लड़े। आंदोलन खत्म कराने के लिए कानूनों को सस्पेंड किया, लेकिन नोटिफिकेशन आज तक जारी नहीं हुआ। हमारे किसान-जवान जो रीढ़ की हड्डी थे, उसे तोड़ने का काम इन्होंने किया। मैं पंजाब के किसानों का बधाई देता हूं कि वे फिर अपने हकों को लड़ने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। आंदोलन के साथ कांग्रेस उनसे जुड़ी रहेगी। एक तरीके से किसानों को खत्म करके, कॉर्पोरेट को देना चाहते हैं। पहले राजों की तरह हजारों एकड़ जमीन ले रहे हैं। कॉर्पोरेट घराने फायदा लेने के लिए सरकार से परमिशन लेकर जमीनों पर कब्जा करना चाहते हैं। आने वाले 2024 की सरकार हमारी बनेगी और हम इन तीनों कृषि कानूनों को रद्द कर देंगे। मोदी ने किसानों को आतंकवादी कहा। क्या ऐसी पार्टी को पंजाब में वोट देंगे?। ऐसे धर्म के नाम पर आगे आते हैं लेकिन करते कुछ नहीं। सिर्फ वोट लेकर चले जाते हैं। केंद्र में भाजपा सरकार को हटाना जरुरी पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड वाले अग्निवीर चाहते हो या परमानेंट भर्ती चाहते हो। इसीलिए इस सरकार को उखाड़ कर फेंकना जरूरी है। मोदी जी आज जो भी कुछ कर रहे हैं, किसान व जवानों के खिलाफ कर रहे हैं। इनके लोग, किसानों के नाम पर बजट रखे हुए हैं लेकिन वह बजट खर्च नहीं हुआ। एक लाख करोड़ रुपए बिना खर्चे कोलेप्स हो गए। मोदी जी क्या करते हैं, या धोखा दे रहे हैं। ये आंकड़ा उन्होंने संसद में रखा है। ये पंडित जवाहर लाल जी को, इंदिरा गांधी जी को गालियां देते हैं। ये खुद तो कोई काम नहीं करता। ये RSS व BJP के लोग ब्रिटिश के लिए काम करते थे। जब भारत छोड़ो आंदोलन गांधी जी ने शुरू की, उन्होंने इसकी भी मदद नहीं की। इन्होंने ब्रिटिशर्स की मदद की। क्या ऐसे लोग देश भक्त हो सकते हैं?। हमारे राहुल गांधी को गालियां देते हैं। जिस नौजवान ने कन्याकुमारी से श्रीनगर तक पदयात्रा निकाली। मुंबई से मणिपुर तक पहुंचने वाला है, उसके लिए भाजपा जहर उगलती है। राहुल गांधी ने ऐसा क्या किया, जो उन्हें गोली निकालते हैं। फिर भी उठ कर मोदी बोलते हैं, परंपरा है, वह घराने का राज है। वड़िंग बोले- कांग्रेस सभी 13 सीट जीतेगी पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने कहा- जब उन्हें कमान दी गई तो कांग्रेस 80 सीटों से 18 सीटों पर आ गई थी। पंजाब में जिस तरह हार मिली, उससे वह चिंतित थे कि कांग्रेस का क्या होगा?। अब जो लीडर मंच पर उपस्थित हैं, इन्होंने दोबारा कांग्रेस को खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते थे कि कांग्रेस निपट चुकी है। इन सभी लीडरों ने इसका जवाब दिया है। आम आदमी पार्टी बेशक उम्मीदवार घोषित कर दे। कांग्रेस 13 की 13 सीटों पर जीत हासिल करेगी। भाजपा-अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है, समझौता हो गया है। उनसे पूछना चाहता हूं कहां है किसानों की बात, कहां है चंडीगढ़ की बात?।

Congress-President-Kharges-Punjab-Rally-Said-If-You-Ended-The-Farmers-Movement-By-Withdrawing-The-Black-Laws-Then-Where-Is-The-Notification-For-It-Navjot-Sidhu-Absent



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं