July 27, 2024 13:56:47

उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद् लुधियाना की नव नियुक्त कार्यकारिणी ने ली शपथ ग्रहण

Sep18,2023 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना 

उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद् (रजि) लुधियाना के 'कुमाऊं भवन' स्थित कार्यालय में दिनांक 17 सितम्बर 2023 को आम सभा का आयोजन मुख्य सलेक्शन कर्ता श्री शिव दत्त जोशी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से 10 सितंबर 2023 को गठित कार्यकारिणी का विस्तार कर सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा  स्वागत उपरांत  नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई गई । इस दौरान चेयरमैन के पद पर किशन सिंह रावत और अध्यक्ष पद पर शिव सिंह रावत की ओर से शपथ ली गई। जबकि कैलाश चंद्र सिंह जमनाल ने महासचिव के पद पर शपथ ली। इसके अलावा  उपाध्यक्ष पर गिरधर सिंह बिष्ट,  कुंदन लाल वर्मा ने सचिव, प्रेम सिंह मनराल ने कैशियर , महेश उपाध्याय ने उपकोषाध्यक्ष, बालम सिंह रौतेला ने मुख्य ऑडिटर , अशोक कांडपाल ने ऑडिटर , मंदीप सिंह बिष्ट ने मीडिया सचिव , हरीश जोशी ने मंच सचिव और गोपाल सिंह बिष्ट ने सांस्कृतिक सचिव , करन सिंह कड़ाकोटी ने संगठन सचिव, महेंद्र सिंह मनराल और भगवान सिंह डंगवाल ने माल सचिव और ललित कांडपाल एवं नरेंद्र सिंह मावड़ी ने प्रचार सचिव के पदों पर शपथ ली।

 

--- वरिष्ट सलाहकार कमेटी में इनके नाम 

इसके अलावा परिषद् की वरिष्ट सलाहकार कमेटी में शिव दत्त जोशी, मोहन सिंह रावत,  कैलाश शर्मा,  बसंत बल्लभ भट्ट, बालम सिंह चौधरी,  राजेश जोशी, रेवाधर शर्मा,
पुरोहित नन्द किशोर उप्रेती के नाम शामिल हैं।

  
---- इन्हें मिली विभिन्न क्षेत्रीय अध्यक्ष की कमान  

 

हेबोवाल खुर्द क्षेत्र:- गंगा सिंह मनराल 
 हेबोवाल कलां क्षेत्र:- पान सिंह अधिकारी 
बल्लोके क्षेत्र :- राजेंद्र सिंह जमनाल  
जमालपुर क्षेत्र महेन्द्र सिंह बिष्ट 

उपरोक्त चयनित सभी पदाधिकारियों ने आज परिषद् व अपने समाज के हित में पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करने की शपथ ग्रहण की ।

The-Newly-Appointed-Executive-Of-Uttaranchal-Kumaon-Vikas-Parishad-Ludhiana-Took-Oath




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


Sahi Soch Sahi Khabar

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023