महिला आप Mla के बाद सस्पेंड पटवारी के घर रेड, मोगा के बाद फिरोजपुर पहुंची ईडी टीमें; अरोड़ा के 7 ठिकानों पर सर्च जारी
Nov5,2026
| Enews Team | Punjab
पंजाब। मोगा से आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला MLA डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के बाद ईडी की टीम ने फिरोजपुर के जीरा में सस्पेंडेड पटवारी के घर रेड की है। यह पटवारी पहले मोगा में ही तैनात था। इसके बाद उसे फ्रॉड के केस में अरेस्ट किया गया था। ईडी की टीम ने उसके घर के बाहर CRPF तैनात कर दी है। किसी को भी अंदर-बाहर आने-जाने की परमिशन नहीं है। पटवारी का AAP की विधायक से क्या कनेक्शन है, इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हुई है। वहीं विधायक अरोड़ा के 7 ठिकानों पर बुधवार सुबह 6 बजे से अभी तक रेड चल रही है। ईडी सोर्सेज के मुताबिक ये रेड नेशनल हाईवे नंबर 754A के निर्माण के लिए अधिगृहित सरकारी जमीन के कथित फर्जी इंतकाल और मुआवजा घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है।
हाल ही में जमानत पर छूटा पटवारी
जिस पटवारी नवदीप सिंह के घर गुरूवार सुबह ईडी टीम ने रेड की, वह मोगा के धर्मकोट में तैनात रह चुका है। उसके खिलाफ 16 जून 2024 को धर्मकोट थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद राजस्व विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था। नवदीप सिंह पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद वह फरीदकोट जेल में बंद था। 7 जुलाई 2026 को जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया था।
विधायक के घर से अस्पताल तक 7 ठिकानों पर रेड
ईडी की टीमों ने मोगा में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर की तलाशी ली। इसके अलावा डोसांझ रोड स्थित मॉडल कॉलोनी के कैंप कार्यालय और जीटी रोड स्थित आइकॉन हाइट्स के एक फ्लैट को भी जांच के दायरे में लिया गया। खन्ना के नजदीक लिबड़ा गांव में विधायक के ननिहाल से जुड़े ठिकाने पर भी टीम पहुंची। बाघापुराना स्थित आशीर्वाद नशा मुक्ति एवं पुनर्वास अस्पताल में भी तलाशी की जानकारी सामने आई है। इस अस्पताल का संबंध विधायक के पति डॉ. राकेश अरोड़ा से बताया गया है। इसके अलावा उनके पति से जुड़े अन्य परिसर और परिवार के सदस्यों व करीबियों से संबंधित एक अन्य ठिकाने पर भी कार्रवाई की गई।
Following-The-Raid-At-The-Residence-Of-A-Suspended-Patwari-Who-Is-Linked-To-An-Aap-Mla-Ed-Teams-Have-Moved-From-Moga-To-Ferozepur-Searches-Are-Currently-Underway-At-7-Locations-Associated-With-Arora