मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर:अकेले जाते वक्त पुलिस ने रोका तो गोलियां चलाने लगा; गुरदासपुर में ग्रेनेड अटैक किया था
Sep23,2026
| Enews Team | Amritsar
अमृतसर | बुधवार को पुलिस ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर रोकने की कोशिश की गई तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब 6 राउंड फायर हुए। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर हरमन की टांग में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। हरमन गुरदासपुर के हनुमान चौक में हुए ग्रेनेड अटैक समेत कई मामलों में नामजद है और एक मामले में घोषित अपराधी भी है।
पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर की पहचान हरमन बोपाराय निवासी बोपाराय के रूप में की है। पुलिस अब उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों और उसकी आपराधिक गतिविधियों को लेकर भी जांच कर रही है।
Encounter-With-Most-Wanted-Gangster-He-Opened-Fire-When-Police-Stopped-Him-While-He-Was-Traveling-Alone-He-Had-Carried-Out-A-Grenade-Attack-In-Gurdaspur