October 13, 2026 12:59:41

सांसद अमृतपाल की पार्टी में शामिल होंगे पूर्व ईडी अफसर, ड्रग्स केस में बिक्रम मजीठिया से पूछताछ कर चुके; बोले- पंजाब में बदलाव होना चाहिए

Sep22,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के पूर्व अधिकारी निरंजन सिंह बुधवार को पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) में शामिल होंगे। निरंजन सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मुझे रिटायर हुए 5-6 साल हो चुके हैं। सारी पार्टियां कह चुकी हैं कि हम नशा खत्म कर देंगे, लेकिन नशा खत्म नहीं हुआ। पंजाब में बदलाव होना चाहिए। जानकारी के अनुसार, निरंजन सिंह ED में रहते हुए कई हाई-प्रोफाइल और चर्चित मामलों की जांच का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने ड्रग्स केस में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से भी पूछताछ की थी। निरंजन कुमार ने कहा कि मेरे पास कोई और ऑप्शन नहीं थी। 10 साल पहले अकालियों की सरकार रही, उस वक्त भी लोगों को कोई रिलीफ नहीं मिला। उनसे भी पंजाब नहीं संभला। कैप्टन की सरकार आई लेकिन वह भी माफिया की सरकार थी। उन्होंने ड्रग वाले लोगों को प्रोटेक्ट किया।

सांसद अमृतपाल के पिता आए थे घर
उन्होंने कहा कि सभी सरकारें अपने वादे में फेल हुई हैं। सिर्फ नशा ही नहीं बल्कि करप्शन और लॉ एंड ऑर्डर का भी इश्यू है। अमृतपाल पर लगे आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा। कोर्ट फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि सांसद अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह आज ही मेरे घर आए थे। उन्होंने मुझे अपने साथ आने की अपील की। निरंजन सिंह ने कहा कि अभी चुनाव लड़ने का मेरा कोई विचार नहीं है। अमृतपाल की कट्‌टरपंथी विचारों को लेकर उन्होंने कहा कि मैं कानून को मानने वाला हूं। पार्टी की विचारधारा भी कानून को मानने वाली है।

Former-Ed-Officer-To-Join-Mp-Amritpals-Party-He-Had-Previously-Questioned-Bikram-Majithia-In-A-Drug-Case-And-Stated-That-Change-Is-Needed-In-Punjab




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023